बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF ने 20 वर्ष से फरार 25 हजार के ईनामी डकैत को लखनऊ से किया गिरफ्तार

कुख्यात डकैत ने गंगनहर के एक व्यापारी के घर में अपने साथियों के साथ पूरे परिवार को बंधक बनाकर डाली थी डकैती, पिछले 20 सालों से बना था पुलिस के लिए पहेली

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2022 5:28 अपराह्न

पहचान बदल कर रहने वालो को भी ढुंड ले रही है एस0टी0एफ0, 20 साल से अपनी पहचान बदल रखी थी कुख्यात डकैत ने।  

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि हरिद्वार जनपद से 20 वर्ष से फरार कुख्यात इनामी डकैत को  लखनऊ से तथा एक अन्य 15 हजार के इनामी अंतरराज्यीय नशा तस्कर को उधमसिंह नगर से तमंचे समेत अपने साथी के साथ नानकमत्ता से एसटीएफ द्वारा किया गया गिरफ्तार किया गया है। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा राज्य के इनामी अपराधियों के विरुद् चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड में गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद् कार्रवाई करने के निर्देश अपनी टीमों को दिए गए थे।
उक्त निर्देशों के क्रम में एसटीएफ टीम वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है । इसी क्रम में एसटीएफ टीम को आज सूचना प्राप्त हुई की थाना गंगनहर  से  वर्ष 2002 से डकैती की घटना को अंजाम देकर फरार शातिर अपराधी परवेज उर्फ परू उर्फ रियासत पुत्र सदन पठान  निवासी ग्राम फैजपुर थाना मुगलपुरा जिला मुरादाबाद, जिसकी गिरफ़्तारी पर 25 हजार  का इनाम घोषित किया गया है,पिछले 20 सालों से वांछित चल रहा है तथा इस समय लखनऊ में आसिफ नाम बदलकर छोटा हाथी चला रहा है और लखनउ में ही शादी करके रह रहा था। सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा लखनऊ में छापा मारकर उक्त अपराधी की गिरफ्तारी की गई है। इस अपराधी के विरुद्ध थाना गंगनहर पर मुकदमा अपराध संख्या 162/2002 धारा 395, 397 भा0द0वि0 में पंजीकृत हुवा था, तब से यह अपराधी फरार चल रहा था एवं थाना गंगनहर  पुलिस द्वारा जिसकी तलाश में गिरफ्तारी  वारंट जारी किया था। वर्ष 2003 में ही अभियुक्त  परवेज के घर की कुर्की भी  हुई थी लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। विगत 20 वर्षों से हरिद्वार पुलिस उक्त परवेज को तलाश कर रही थी।

गिरफ्तार अपराधी का नाम

  • परवेज उर्फ परू उर्फ रियासत पुत्र सदन पठान निवासी ग्राम फैजपुर  थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद उम्र करीब 50 वर्ष।

अपराधिक इतिहास

अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक  10 अगस्त 2002 पूर्वी अम्बर तालाब रुड़की में  एक घर में घुसकर मारपीट कर बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था  जिस संबंध में थाना गंगनहर पर मुकदमा 162/2002 धारा  395/397 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था । उक्त अपराध में परवेज के साथी सह अभियुक्त 1 राशिद पहलवान उर्फ पठान  2 जमील उर्फ छोटा 3 नदीम उर्फ संजय 4 आमीर उर्फ नैना 5 तनवीर उर्फ गुड्डू उर्फ हैदर उर्फ हकला को हरिद्वार पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार किया गया था लेकिन अभियुक्त परवेज तब से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस द्वारा कुर्की भी की जा चुकी थी। अभियक्त तब से लखनऊ में नाम बदल कर रह रहा था। अभियुक्त के साथी  नदीम का वर्ष 2006 में मुरादाबाद  एनकाउंटर हो गया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुरादाबाद में हत्या लूट डकैती एवं मारपीट के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं अभियुक्त मुरादाबाद का एक शातिर अपराधी है जिसके द्वारा गिरोह बनाकर संगीन अपराध किये जाते हैं। अभियुक्त परवेज के पिता सदन  की हत्या हुई थी  एवं हत्या का  बदला लेने के लिए अभियुक्त द्वारा भी कई हत्याएं की जा चुकी हैं।

एसटीएफ टीम 

  1. निरीक्षक अबुल कलाम
  2. उप निरीक्षक यादवेंद्र बाजवा 
  3. उप निरीक्षक दिलबर नेगी
  4. हेड कांस्टेबल संजय कुमार
  5. कांस्टेबल महेंद्र सिंह नेगी 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.