गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चौखुटिया सीएचसी का दर्जा बढ़ा, अब बनेगा 50 बेड का उप जिला चिकित्सालय

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2025 8:09 अपराह्न

देहरादून : अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौखुटिया को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) के रूप में उच्चीकृत करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन सहित आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक को अस्पताल के विस्तार और आवश्यक संसाधनों के लिए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में 30 शैय्यायुक्त सीएचसी चौखुटिया को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत किया गया है।

डॉ. रावत ने कहा कि नए एसडीएच में विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और अन्य मेडिकल कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल में नवीनतम डिजिटल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री ने बताया कि चौखुटिया अस्पताल के उच्चीकरण से न केवल स्थानीय निवासियों को बल्कि द्वाराहाट, भिकियासैंण और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण क्षेत्र के ग्रामीणों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को इलाज के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का किया शुभारंभ, एलाइंस एयर संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • पौड़ी गढ़वाल : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गांव और सरकारी भवन, युवाओं को मिल रहा रोजगार
  • कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.