posted on : दिसम्बर 17, 2020 6:10 अपराह्न
थैलीसैंण गढ़वाल (वीरेंद्र रावत): जनपद पौड़ी गढ़वाल के राजकीय इंटर कालेज कपरोली में थानाध्यक्ष थलीसैंण रविन्द्र सिंह वह पुलिस कर्मियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के आदेशानुसार सप्ताह के बुधवार को क्षेत्र के स्कूल/कालेज छात्र छात्राओं को कोविड-19के बचाव और रोकथाम करने की जानकारी दी गई। वहीं स्कूलों/कालेजों खुलने व बंद होते समय छात्र छात्राओं को मास्क धारण करने के लिए प्रेरित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिग का पालन व सैनिटाइजर का इस्तेमाल आदि की भी जानकारी दी गई। विद्यालय में छात्र छात्राओं को मास्क वितरित किए।





Discussion about this post