बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में शुरू होगी ‘स्टेट प्रगति’ योजना, जनवरी 2026 से होंगी मासिक समीक्षा बैठकें

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2025 10:10 अपराह्न

देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए पीएम प्रगति (प्रधानमंत्री गति शक्ति) की तर्ज पर ‘स्टेट प्रगति’ प्रणाली शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि जनवरी 2026 से हर माह एक निश्चित दिन राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रमुख एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

मुख्य सचिव ने पीएमश्री योजना के तहत चिन्हित स्कूलों में कंप्यूटर/आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी आदि सुविधाओं को शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईएफसी/डीएफसी सहित अन्य कार्यों को मार्च 2026 तक पूरा करने को कहा तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, अटल टिंकरिंग लैब की तर्ज पर राज्य फंड से विद्यालयों में टिंकरिंग लैब स्थापित करने की योजना पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इन लैबों में नवाचारी एवं जिज्ञासु प्रवृत्ति के शिक्षकों को तैनात किया जाए, जो बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारकर उन्हें नवोन्मेषी बना सकें। शुरूआत में 10-12 स्कूलों को तैयार कर ऐसे प्रोटोटाइप मॉडल विकसित किए जाएं, जो राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें।

मुख्य सचिव ने प्राथमिक विद्यालयों में खेल मैदान की कमी दूर करने के लिए निर्देश दिए कि जहां अपना मैदान उपलब्ध नहीं है, वहां आस-पास के मैदानों की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जिलाधिकारियों को क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने की अपील की।

सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के कम्प्यूटरीकरण को शीघ्र पूरा करने, ऑन-सिस्टम ऑडिट तथा डे-एंड क्लोजर को 100 प्रतिशत लागू करने में तेजी लाने के निर्देश दिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.