शनिवार, नवम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य स्तरीय मैराथन “रेड रन” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2024 11:09 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड, खेल विभाग, उत्तराखण्ड, भारत स्काउट एवं गाईड, उत्तराखण्ड एवं एनएसएस, उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विषय पर राज्य स्तरीय मैराथन “रेड रन” प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 07:00 बजे से किया गया। मैराथन प्रतियोगिता का शुभारम्भ डॉ. अमित शुक्ला, अपर परियोजना निदेशक, यूसैक्स धर्मेन्द्र रावत, उप निदेशक, वित्त एवं महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के प्रतिनीधियों द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में 17-25 वर्ष तक के लगभग 300 छात्र/छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। मैराथन प्रतियोगिता ब्रह्मकमल चौक (राजपुर रोड), कैनाल रोड, एचपी पेट्रोल पम्प, एन.आई.ई.पी.वी.डी., बाला सुन्दरी मन्दिर, स्कालरहोम बैक गेट, इन्दरबाबा मार्ग, नियर पॉलीकिड से वापस ब्रह्मकमल चौक पर समाप्त की गयी।

उक्त अवसर पर धर्मेन्द्र रावत, उप निदेशक, वित्त, यूसैक्स द्वारा जानकारी दी गयी कि गत वर्ष 2023 में नाको, भारत सरकार द्वारा गोवा में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में उत्तरखण्ड राज्य से सोनिया महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

“रेड रन” प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में स्पोर्टस कॉलेज के छात्र अमरदीप, आदर्श यादव, अक्षम डावरे द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। महिला वर्ग में स्पोर्टस कॉलेज की छात्रा सोनिया, अन्जली, गौरी द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले (छात्र/छात्राओं) को क्रमशः रूपये 10,000/-, रूपये 7,500/- एवं रूपये 5,000/- का नगद पुरुस्कार दिया जायेगा।

मैराथन प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज से लोकेश, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, प्रकाश भट्ट, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, पंकज रावत, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, हेमराज सिंह, एथलेटिक्स प्रशिक्षक, जगदीश पंवार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक यूसैक्स स्टाफ के साथ सहयोगी एनजीओ होप सोसाईटी, देहरादून, चौखम्भा, बालाजी सेवा संस्थान एवं पीई जेकेएस संस्थाओं के प्रतिनीधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं; कहा – इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स बनेंगे रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स से बदलेगी गांवों की आर्थिक तस्वीर, रोजगार सृजन के केंद्र बनेंगे ग्रामीण क्षेत्र – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स और नवाचार से ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्प – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • शनिवार को दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत शिक्षा एवं जनगणना से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
  • गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
  • स्वास्थ्य केंद्र में बिना अनुमति गैरहाजिर मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
  • पौड़ी में लोकगीतों और थड़्या-चौंफला की प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया इगास पर्व
  • कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल – डॉ. हरक सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.