posted on : अगस्त 14, 2022 4:14 अपराह्न
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कोटद्वार एवं दुगड्डा शाखा की स्थानीय हिन्दू पंचायती धर्मशाला में हुई बैठक में आगामी 11 सितम्बर को नगर निगम सभागार कोटद्वार में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया । बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि सितंबर मे होने वाले सम्मेलन में पौडी जनपद के समस्त विकास खंडों के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कर्मचारियों की मुख्य मांग 10, 16, 26 वर्ष की संतोष जनक सेवा पर पूर्व की भांति एसीपी का लाभ दिये जाने व अवकाश नकड़ीकरणों की संख्या तीन से से बढ़ाकर पांच सौ करने का शासनादेश शीघ्र जारी करना चाहिये ।
बताया कि 11 सितम्बर को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद तथा इसके घटक संघों के पदाधिकारी निरंतर विभागों में जाकर मिटिंग तथा प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इस मौके पर कर्मचारी संयुक्त परिषद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी ने नगर निगम के संविदा कर्मियों को नियमित किये जाने की मांग की । कहा कि ग्यारह सितम्बर को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारी जीजान से मेहनत में जुट जायें। उन्होंने राज्यकर्मचारियों को मिलने वाले समस्त शासनादेशों का लाभ निगम कर्मचारियों को भी मिलना चाहिये। इस अवसर पर आईटीआई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कोटद्वार शाखा अध्यक्ष मुकेश रावत, श्याम सिंह गोडियाल, नारायण सिंह, नरेन्द्र सिंह चौहान, भारत सिंह बिष्ट, रामकृष्ण जदली सोहन सिंह, बीर सिंह घाघट, वीरेन्द्र सिंह, सुनील रावत आदि ने विचार व्यक्त किये । संचालन श्याम सिंह गोडियाल ने किया ।


