सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुरक्षा व टिकाऊपन को सुनिश्चित करते हैं मानक – ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 25, 2024 9:51 अपराह्न
  • भारतीय मानक ब्यूरो ने आयोजित किया मानक मंथन कार्यक्रम 
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में भारतीय मानकों की उपयोग पर हुई चर्चा 
देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में भारतीय मानकों के उपयोग को लेकर आज मानक मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम्य विकास विभाग, शहरी विकास विभाग, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ ही स्टैंडर्ड क्लब के विद्यार्थी व आम जनमानस ने भागीदारी की। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय मानक ब्यूरो की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बीआईएस के मानक सुरक्षा व टिकाऊपन को सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सभी से बीआईएस द्वारा सत्यापित उत्पाद ही खरीदने का आह्वान किया। गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जो लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तराखंड पूरे देश में पहले स्थान पर है।
बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक व प्रमुख सौरभ तिवारी ने कहा कि बीआईएस एक राष्ट्रीय मानकीकरण निकाय हैं। इसके द्वारा भवनों की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए भी कई मानक तैयार किए गए है, जिसमें सीमेंट, सरिया, टाइल्स आदि के मानक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो पिछले लंबे समय से ग्राम पंचायतों से भी जुड़ा हुआ है तथा उन्हें कृषि व भवन निर्माण के मानकों की जानकारी दी जा रही है।
ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड टाउन प्लानर राजपाल कौशिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र बेहद संवेदनशील है, ऐसे में भवन निर्माण के लिए बेहद समझदारी से स्थल का चयन होना चाहिए। उन्होंने सभी हितधारकों से इस योजना में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा तैयार मानकों का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। बीआईएस के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी ने बीआईएस के विभिन्न मानकों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव राय व डीआरडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विक्रम सिंह भी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.