शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान ने किया थाना पैठाणी का वार्षिक निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2022 1:58 अपराह्न
पैठाणी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा थाना पैठाणी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान द्वारा सर्वप्रथम सलामी ली गई व सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, जिसके पश्चात थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, बन्दी गृह, मैस, बैरक, हवालात इत्यादि का निरीक्षण किया गया। एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान ने नवनिर्मित टाइप-02 के आवासीय भवन के निर्माणाधीन चल रहे कार्यों को तेजी से कर नवनिर्मित आवासीय टाइप-02 के कार्य को तत्काल पूर्ण करने हेतु थानाध्यक्ष व सिचाई विभाग के जेई सुनील उप्रेती को निर्देशित किया गया। पैठाणी थाना क्षेत्रान्तर्गत 115 गांव दूरस्थ होने के कारण समय-समय पर थाना क्षेत्र के दूरस्थ गाँवो में जाकर महिला एवं बच्चों सम्बन्धी अपराधों, साईबर अपराधों के सम्बन्ध में सम्बन्धित गाँवो के व्यक्तियों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान ने थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क जो कि थाने पर रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है, को आगुन्तुक/ शिकायत रजिस्टर पर प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की शिकायत सुनकर/इन्द्राज कर प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर अभिलेखों का सही ढ़ग से रखरखाव एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। बैरिक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण कर उपकरणों का रखरखाव उचित तरीके से करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने के अधि0/कर्म0 से शस्त्राभ्यास तथा आपदा प्रबन्धन हेतु उपलब्ध कराई सामग्री को चैक करते हुए उपकरणों को चलवाकर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली गयी। कोविड से बचाव हेतु पुलिस कार्मिक स्वंय भी बचाव कर आमजन को कोविड गाइडलाइन के बारे मे जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। 
एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान ने पुलिस कार्मिको को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट आरक्षी को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान ने थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित प्रभारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। अनुशासित बल होने के कारण पुलिस कर्मिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिये स्वास्थ्य के दृष्टिगत योगा/पीटी/परेड़ नियमित रूप से करने के लिये प्रेरित किया गया। एसएसपी यशवन्त सिंह चौहान ने विधान सभा चुनाव-2022 एवं मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाने पर नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिको को बधाई दी गयी। थाने पर नियुक्त आरक्षी शहजाद अली को अच्छी वर्दी धारण करने एवं आरक्षी  243 ना0पु0 धीरेन्द्र कुमार व आरक्षी 143 ना0पु0 हरीश द्वारा अस्लाह को तत्परता से खोलने व जोड़ने पर उक्त आरक्षियों को उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया गया। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल से मिली गढ़वाली फीचर फिल्म “मार्छ” की टीम; लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंडी जीवन शैली के संरक्षण का सार्थक प्रयास
  • भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त पुस्ते के बाद प्रशासन ने नई टिहरी सी-ब्लॉक से किये तीन परिवार सुरक्षित स्थानांतरित, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने स्थलीय निरिक्षण कर लिया स्थिति का जायजा, PWD के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.