गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी श्वेता चौबे के सख्त निर्देशों का दिखा असर, पुलिस ने 45 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को दिल्ली से किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी के विरूद्ध पौड़ी पुलिस का प्रहार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के कड़े निर्देशन में फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 7, 2022 5:30 अपराह्न
 
कोटद्वार : थाना कोटद्वार पर 29 सितम्बर 2022 को वादी ज्ञानेन्द्र कुमार अग्रवाल पुत्र  प्यारे लाल, निवासी-जौनपुर कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी प्रदीप सिंह बनकर फर्जी दस्तावेज बनाकर वादी के साथ लगभग रूपये 45 लाख रुपये की ठगी की गयी। प्रथम सूचना रिर्पोट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0- 274/2022, धारा-420/467/468/471/120 (B) भादवि0 बनाम प्रदीप सिंह आदि पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तगणों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया। घटना का सफल अनावरण करने हेतु कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं CIU टीम का गठन किया गया। गठित टीम की प्रतिदिन की कार्यवाही की समीक्षा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा स्वयं की जा रही थी। विवेचना उपनिरीक्षक संजय रावत के सुपुर्द की गयी। दौराने विवेचनात्मक कार्यवाही ठोस अभिलेखीय/दस्तावेजी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किये गये। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त गण (1) अमित नेगी उर्फ गोल्डी (2) राहुल सिहं पुत्र सुरेन्द्र सिहं (3) विनोद उर्फ अनिल पुत्र गगन सिंह (4) किरण पाल सिहं पुत्र रघुराज सिंह (5) तलविन्दर सिहं उर्फ गोल्डी पुत्र भूपेन्द्र सिंह (6) जावेद पुत्र फहमिद हुसैन (7) प्रदीप चमोली उर्फ भड्डू एंव (8) सीता देवी पत्नी विनोद उर्फ अनिल निवासी शिवपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारा वादी ज्ञानेन्द्र कुमार अग्रवाल से आपराधिक षड़यत्र कर लाखों रुपये की ठगी की गयी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221208-WA0001.mp4
घटना कारित करने वाले अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा इनके सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गई, अभियोग पंजीकृत होने के पश्चात अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर सर्विलान्स टीम की मदद से दिनांक 06 दिसम्बर 2022 को अभियुक्तगण (I) अमित नेगी उर्फ गोल्डी, (II) राहुल सिहं पुत्र सुरेन्द्र सिंह एवं (III) विनोद उर्फ अनिल को कालका जी दिल्ली से  गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस प्रयासरत है।

पूछताछ का विवरण

अभियुक्त अमित नेगी ने पूछताछ में बताया कि मैंने अपने साथी तलविन्दर उर्फ गोल्डी के साथ वादी से जमीन खरीदने का प्लान बनाया गया। जिसके लिये हमने अनिल उर्फ विनोद को वादी (ज्ञानेन्द्र कुमार अग्रवाल) के साथ जमीन खरीदने के लिए सम्पर्क करने हेतु बताया गया। वादी जमीन खरीदने के लिए तैयार होने के पश्चात जावेद एंव प्रदीप चमोली उर्फ भड्डू द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार किये गये। बैनामे के दिन अभियुक्त गणों द्वारा किरण पाल राणा का फर्जी आधार कार्ड से प्रदीप सिंह विक्रेता के रुप में एंव राहुल सिहं को फर्जी गवाह बनाकर बैनामा करवाया गया।

अपराध करने का तरीका

अभियुक्त गणों द्वारा शहर में खाली पड़ी भूमि के असली स्वामी की जानकारी लेकर उस जमीन की फर्द निकालकर सस्ते दामों में बेचने का लालच देकर फर्जी दस्तावेज बनाकर असल में प्रयोग कर शहर के भोले भाले लोगों के साथ आपराधिक षड़यत्रं कर धोखाधड़ी करने का काम करते थे। 

अभियुक्तों का नाम पता

  1. अमित नेगी उर्फ गोल्डी पुत्र भरत सिंह नेगी, निवासी-H 185 सौरव विहार, थाना जैतपुर नई दिल्ली।
  2. राहुल सिहं पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी-H 139 सौरव विहार, गली नं0-05, थाना जैतपुर नई दिल्ली।
  3. विनोद उर्फ अनिल पुत्र गगन सिंह, निवासी-शिवपुर कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल।

बरामद माल

  • फर्जी आधार कार्ड प्रदीप सिहं एंव राहुल सिहं 

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0स0-274/2022, धारा-419/420/467/468/471/120B भादवि

अभियुक्त अमित नेगी का आपराधिक इतिहास

  • मु0अ0स0-281/17, धारा 302/120B भादवि  

पुलिस टीम

  1. विजय सिंह  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार 
  2. मौ0 अकरम प्रभारी निरीक्षक CIU पौड़ी गढ़वाल 
  3. उ0नि0 कमलेश शर्मा
  4. उ0नि0 संजय रावत
  5. उ0नि0 नवीन पुरोहित
  6. का0150 संतोष
  7. का0 202 नापु0 राहुल फोर 
  8. का0 397 नापु0 दीपक
  9. का0 211हरीश
  10. कानि0 49 नापु0 धनपाल सिंह
  11. कानि0 459 नापु0 पंकज चौहान
  12. कानि0 01 नापु0 हेमन्त सिंह
  13. म0का0 509 नापु0 भारती जोशी
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.