रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी श्वेता चौबे हुई पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों से रूबरू, सुनी समस्याएं, किया निदान

पुलिस पेंशनर्स हैं पुलिस का अभिन्न अंग, रहेंगे सुख-दुख के साथी........ SSP पौड़ी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2023 6:51 अपराह्न
 
 पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों के साथ किया गोष्ठी का आयोजन, विभिन्न विषयों पर की चर्चा। आज 10 जनवरी 2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों की समस्या/सुझावों के निदान हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारियों को एक मंच पर लाना, सभी का एक परिवार के रूप में हर सुख-दुख में शामिल होना, किसी भी संकट की घड़ी में सहयोग की भावना रखना, सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारियों के निधन होने पर आश्रितों को पेंशन दिलाने में सहयोग करना एवं समय-समय पर नशा उन्मूलन आदि सामाजिक सुधार के रचनात्मक कार्यों में एक जुट होकर सहयोग करना है। उक्त गोष्ठी में उपस्थित सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी गणों का सम्मान कर आपसी परिचय एवं कुशलक्षेम पूछते हुये उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्या/ सुझाव के बारे में जानकारी ली गयी।

गोष्ठी में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी

  1. आयोजित गोष्ठी में सम्मिलित कतिपय पुलिस पेंशनर्स द्वारा भिन्न-भिन्न बिन्दुओं पर समस्यायें बतायी गयी, जिनको गम्भीरता पूर्वक सुना गया व संज्ञान लिया गया।
  2. एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद के पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा। उक्त वाट्सएप नम्बर पर पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रित किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत एवं सुझाव प्रेषित कर सकते है जिसका तत्काल संज्ञान लेकर निराकरण किया जायेगा।
  3. पुलिस पेंशनर्स की किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में शेखर चन्द्र सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रित अपनी समस्या/सुझाव मोबाईल नम्बर 9412081355 पर भी दे सकते हैं।
  4. नोडल अधिकारी पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर आवश्यक कार्यवाही करने के पश्चात पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों से फीड़ बैक अवश्य प्राप्त करेंगे।
  5. अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को निर्देशित किया गया कि जनपद के थानों पर होने वाली सीएलजी (सामुदायिक सम्पर्क समूह) मीटिंग में सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को सम्मिलित होने हेतु समय से सूचित करेंगे। समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत् पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों की समस्याओं/शिकायतों को संकलित कर प्रतिमाह होने वाली क्राइम मीटिंग में मेरे समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
  6. अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार (नोडल अधिकारी) को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर जनपद में पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत् समय-समय पर सर्किलवार स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे।
  7. पुलिस एवं पुलिस पेंशनर्स एक ही परिवार के सदस्य हैं। जिनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता में शामिल है। पेंशनर्स की सहूलियत के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की असुविधा न हो।
  8. पुलिस पेंशनर्स को बताया गया कि आप हमेशा अपने आप को पुलिस विभाग का अभिन्न अंग समझें। आपका सहयोग, अनुभव एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। 
  9. अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को निर्देशित किया गया कि जनपद में निवासरत प्रत्येक पुलिस पेंशनर एवं उनके आश्रितों का पूर्ण विवरण जैसे नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि एकत्रित कर सूची अद्यावधिक करें।
  10. अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार को निर्देशित किया गया कि पुलिस पेंशनर पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है, पुलिस मुख्यालय अथवा जनपद में किसी भी प्रकार का कोई राष्ट्रीय पर्व अथवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो इसकी सूचना जनपद के समस्त पुलिस पेंशनर को अवश्य दें एवं उक्त कार्यक्रमों में सम्मिलित होने हेतु ससम्मान आमंत्रित करें।
  11. पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के सदस्यों एवं उनके आश्रितों को विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान अपने-अपने ग्राम/मौहल्लों के लोगों एवं सहयोगियों से नशा उन्मूलन के सम्बन्ध में सहयोग की अपेक्षा की गयी, पुलिस पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया।
  12. उक्त गोष्ठी में 150 सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिक एवं उनके आश्रित मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.