शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी श्वेता चौबे ने किया पुलिस लाईन का वार्षिक निरीक्षण, अच्छे कार्य करने वाले परिवहन व भोजनालय कार्मिकों को किया गया पुरुष्कृत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 24, 2023 8:53 अपराह्न
 
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा आज 24 फरवरी 2023 को रिजर्व पुलिस लाईन पौड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा पुलिस बैरक, सीपीसी कैन्टीन, व्यायामशाला, मनोरंजन कक्ष, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरमरी, स्टोर, परिवहन शाखा, यातायात कार्यालय एवं फायर सर्विस का निरीक्षण करते हुए दिशा-निर्देश दिए गयेी। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली गयी व गार्द में तैनात पुलिस कर्मियों का टर्न-आउट व शस्त्र कवायद चैक गयी। तत्पश्चात क्वाटर गार्द का निरीक्षण किया गया। बैरक का निरीक्षण करते हुए बैरक में अनुशासन बनाये रखने व बैरक के आस-पास साफ-सफाई के साथ-साथ जवानों को पूर्ण सुविधा देने तथा जनपद में बाहर से ड्यूटी पर आने वाले पी0ए0सी0 के जवानों के लिए अलग से बेडिंग रखने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने स्टोर कार्यालय में आपदा उपकरणों का निरीक्षण करते हुए आपदा उपकरणों के रखरखाव व तैयारी हालत में रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए साथ ही पुलिस लाईन में चल निर्माण कार्यों जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करवाने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही पुरानी सम्पत्ति को कण्डम कर नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाकर, आपदा प्रबन्धन उपकरणों को थानों की आवश्यकतानुसार आवंटित किए जाने, थानों को आवंटित की गई सरकारी संपत्ति का जी0पी0 लिस्ट से मिलान कर भौतिक सत्यापन करने हेतु क्षेत्राधिकारी  एवं प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन की मेस में जवानों के लिए पौष्टिक आहार के साथ स्वादिष्ट भोजन प्रत्येक दिन अलग-अलग मेन्यू में तैयार करने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। महोदया द्वारा पुलिस लाइन की मेस में भिन्न-भिन्न अच्छे व्यजनों से तैयार किये गये भोजन बनने पर भोजनालय की पूरी टीम को नगद पारितोषिक से पुरुष्कृत किया गया।
गणना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा दैनिक ड्यूटी रजिस्ट्रर, कर्तव्य रजिस्ट्रर, साप्ताहिक अवकाश, वार्षिक मेडिकल आदि रजिस्टर/पत्रावालियों का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसी के तहत ड्यूटी लगाने हेतु निर्देशित किया गया।शस्त्रागार के आर्म-एम्युनिशन का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों की नियमित रूप से साफ-सफाई किए जाने व वार्षिक फायरिंग में सभी अधिकारी/कर्मचारियों की फायरिंग करवाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। जीडी कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अपडेट रखने पुलिस कर्मियों के यात्रा भत्ता नक्शों को समय से आंकिक शाखा प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया तत्पश्चात कैश कार्यालय में शेष धनराशि के विवरण की जानकारी ली गई।
एसएसपी श्वेता चौबे ने परिवहन शाखा के अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए प्रत्येक वाहन की काज-डायरी को प्रतिदिन अपटेड रखने व वाहनों की पर्याप्त मेंटिनेंस रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात वाहन चालकों से वाहन के टायरों को खुलवाया एवं जुड़वाया गया जिनका रिस्पोन्स टाइम 10 मिनट से कम पाया गया फलस्वरुप उत्साह वर्धन हेतु नगद पारितोषिक से पुरुष्कृत किया गया। परिवहन शाखा परिसर का सौन्दर्यीकरण के लिए परिवहन शाखा के सम्पूर्ण स्टाफ को नगद पारितोषिक से भी पुरुष्कृत किया गया। मनोरंजन कक्ष में पुलिस परिवार के कल्याण एवं पुलिस कर्मियों के हेतु चलायी जा रही योजनाओं से सम्बन्धित पुस्तकें व फिल्में दिखाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने  व्यायामशाला में रखे उपकरणों का निरीक्षण करते हुए उनके रखरखाव हेतु निर्देश दिए गए साथ ही पुलिस लाईन में नियमित रूप से परेड कराने व पुलिस कर्मियों के मध्य क्रिकेट, फुटबाल, बालीबाल आदि खेल प्रतियोगिताएं कराने के साथ-साथ व्यायाम व योगा कराने हेतु निर्देशित किया गया ताकि पुलिस कर्मियों का मानसिक व शारीरिक तनाव दूर हो व उनकी फिटनेस एवं बेहतर स्वास्थ्य बना रहें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड में संस्कृत आयोग के गठन की तैयारी, राष्ट्रीय स्तर पर हुआ मंथन, संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय ज्ञान परम्परा को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल
  • हरेला पर राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिश्चंद्र ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • खैर के पेड़ों के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
  • पुरी रथयात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति, दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत; 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती
  • देहरादून में मतदाता सूची की त्रुटियां सुधारने का मौका, 13 अगस्त तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां; विधानसभा से बूथ स्तर तक खुलेंगे ईआरओ-एईआरओ कार्यालय, 7 दिन पहले मिलेगा नोटिस
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
  • कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया
  • ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए ‘भुली’ कार्यक्रम शुरू, 150 महिला उद्यमों को मिलेगा तकनीकी व वित्तीय सहयोग
  • संसद के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तय, परिसीमन समेत कई विधेयकों का करेगी विरोध
  • हरेला महाअभियान : पौड़ी में एक ही दिन में एक लाख पौधों का रोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.