गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसएसपी अजय सिंह एवं एडीएम पीएल शाह ने कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए नियुक्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की संयुक्त ब्रीफिंग में किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 7, 2022 6:24 अपराह्न
हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने सोमवार को कमलदास की कुटिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व हेतु नियुक्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की  संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जो भी निकासी वाले रास्ते हैं, उनमें कहीं पर भी भीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिये ताकि श्रद्धालु जो स्नान करके आ रहे हैं, वे सीधे अपने गन्तव्य की ओर बिना रूकावट के जा सकें, जिसका प्रभाव स्नान घाटों पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्नान घाटों आदि पर जिनकी भी तैनाती की गयी है, वे अपने-अपने तैनाती स्थलों से वाकिब हो लें तथा आपसी समन्वय बनाये रखें एवं घाटों आदि स्थानों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाये इसका पूरा ध्यान रखें और वे तत्कालिक संवेदनशीलता तथा परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन्होंने पूर्व में मेला आदि स्नान पर्वों में ड्यूटी की है, उनके अनुभवों का भी लाभ उठायें तथा श्रद्धालुओं के साथ शालीनता का व्यवहार रखें।
अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप में से अधिकतर अधिकारी किसी न किसी रूप में मेला आदि स्नान पर्वों में अपनी सेवायें दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को नौ जोन तथा 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां पर भी जिस किसी की भी तैनाती की गयी है, उस स्थल का पूर्व में निरीक्षण जरूर कर लें तथा सतर्कता का पूरा ध्यान रखें। ब्रीफिंग में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एआरटीओ रश्मि पन्त, जिला बचत अधिकारी एसएस पाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी लखमी चन्द, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : तहसील दिवस में जनसमस्याओं पर प्रशासन गंभीर, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान
  • पिथौरागढ़ में 130 इन्फैंट्री बटालियन की भर्ती रैली 3 अगस्त से
  • उत्तराखण्ड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध
  • धामी सरकार के पांच वर्षों में हुए कई ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी निर्णय – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज
  • उत्तराखंड : विधायक निधि से सड़क निर्माण में घोटाला, कागजों में बनी, जांच में 35.50 मीटर गायब
  • विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, उत्तराखंड कांग्रेस ने गठित की राजनीतिक मामलों की समिति
  • सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर
  • उत्तराखंड : दुष्कर्म व गर्भपात का आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पुलिस हिरासत में, फेसबुक लाइव पर दी आत्मदाह की धमकी
  • एक शिकायत, चार सदस्यीय जांच, और फिर निलंबन, बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण में क्या है पूरा मामला
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.