बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर पुलिस टीम ने 05 लाख की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य को दिल्ली से किया गिरफ्तार, विदेश से महंगे पार्सल भिजवाने का लालच देकर करते हैं साइबर ठगी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 7, 2024 4:24 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस लगातार तोड़ रही साइबर अपराधियों की कमर। पौडी पुलिस ने 5 लाख की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य को दिल्ली से धर दबोचा, विदेश से महंगे पार्सल भिजवाने का लालच देकर करते हैं साइबर ठगी। कोतवाली श्रीनगर में 03 सितम्बर 2024 को वादिनी सुलोचना देवी, निवासी- श्रीकोट, श्रीनगर द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नम्बर पर व्हाट्स अप कॉल करके बताया कि मैं लंदन से बात कर रहा हूँ और आपके लिए यहां से आई फ़ोन, सोने, चांदी के जेवरात व महंगे कपड़े पार्सल के माध्यम से भेजूंगा। मैं किसी मुसीबत में हूँ और मुझे अभी पैसों की सख्त जरुरत है आप मुझे अभी 4 लाख 20 हजार रुपये मेरे एजेन्ट के खाते में ट्रांसफर कर दो। जिस पर वादिनी द्वारा दिए गए बैंक खाते में गूगल पे व अन्य माध्यम से लगभग ₹5 लाख धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर साइबर ठगी की गयी है। इस प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-61/2024, धारा-318(4) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये इस पर त्वरित कार्यवाही कर विवेचना के सफल निस्तारण हेतु प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को निर्देशित किया गया। श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी की गई तो प्रकाश में आया कि ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाला यह गैंग दिल्ली और बिहार से संचालित हो रहा है। पुलिस टीम द्वारा अलग अलग प्रदेशों में दबिश देकर अथक प्रयासों से उक्त अभियोग में संलिप्त एक अभियुक्त गौरव मल्होत्रा को 06 नवम्बर 2024 को नई दिल्ली के सागरपुर कैलाशपुरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गौरव मल्होत्रा को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

अपराध करने का तरीका

अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगों को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बताते हैं कि आपको हमारे द्वारा विदेश से महंगे फ़ोन, कपड़े व अन्य कीमती सामान पार्सल के माध्यम से सस्ते दामों में भेजा जाएगा। जिसका डिलीवरी चार्ज बहुत कम होता है। जिससे लोग लालच में आ कर हमें पैसे ट्रांसफर कर देते थे। हम लोगों का माइंड वाश करते हुये उनसे लाखों रुपये गूगल पे, फोन पे व अन्य माध्यमों से अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करावाते थे। 

नाम पता अभियुक्त

  • गौरव मल्होत्रा (उम्र-30 वर्ष)  पुत्र अजय मल्होत्रा, निवासी- RZ 81/87, गली नंबर-2, ईस्ट सागरपुर| 

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0- 61/2024, धारा-318(4)BNS । 

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला
  • मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह
  • आरक्षी चरण सिंह
  • आरक्षी हरीश कुमार
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.