रविवार, अप्रैल 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 14, 2022 5:50 अपराह्न
श्रीनगर : 31 मार्च 2022 की रात्री को निरंजन द्रवे पुत्र मन्तोष द्रवे निवासी-उफल्डा, श्रीनगर, पौडी गढवाल मूल- निवासी ठेनारी दुमका, झारखण्ड, के निवास स्थान उफल्डा श्रीनगर से अज्ञात चोरों द्वारा निरंजन द्रवे व उनके साथियों के 06 मोबाइल फोन चोरी करने के सम्बन्ध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-24/2022 धारा 380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें करीब रुपये 65000/- के मोबाइल फोन चोरी होना बताया गया।
उपरोक्त अभियोग की विवेचना उप निरीक्षक रणवीर चन्द्र रमोला द्वारा की जा रही थी। 01 अप्रैल 2022 की रात्री को वादी विजय सिंह रावत पुत्र रमेश सिंह रावत, निवासी डांग, श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा उनके प्रतिष्ठान खण्डाह श्रीनगर से दो सिलिंग फेन, घरेलू सिलेण्डर ,02 एल.ई.डी. लाइट, 01 वेलडिंग मशीन, 01 टुल्लू पम्प, लोहे की पत्तिया, बिजली के तार के बण्डल चोरी करना बताया गया था। जिस सम्बंध में कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0 25/2022 धारा 380 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त की विवेचना महिला उप-निरीक्षक प्रीति कर्णवाल द्वारा की जा रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान के आदेशानुसार जनपद में चोरी की घटनाओं में अंकुश लगाने तथा चोरी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यावाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल के प्रवेक्षण में प्रभारी निरीक्षकर हरिओमराज चौहान के निर्देशन में उपरोक्त चोरीयों के अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनाँक 13.04.2022 को सी.आई.यू.की मदद से उपरोक्त चोरी हुऐ एक मोबाइल फोन की IMEI रन की गई तो चोरी हुए मोबाइल मे एक मोबाइल में सिम जो  रीना देवी पत्नी शिव लाल निवासी अपर भक्तियाना उफल्डा के नाम है चलता हुआ पाया गया। विवेचना के में क्रम उप निरीक्षक रणबीर चन्द्र रमोला द्वारा रीना देवी से पूछताछ की गई तो उपरोक्त चोरी हुए मोबाइल फोन का प्रयोग रीना देवी के पुत्र अनिल द्वारा किया जाना बताया सूचना पर अभियुक्त की तलाश में दबिश दी गई तो अभियुक्त अनिल पुत्र स्व0 शिवलाल उम्र 26 वर्ष निवासी अपर भक्तियाना श्रीनगर पौडी गढवाल व उसका साथी अभिषेक उर्फ गोली पुत्र जितेन्द्र निवासी उफल्डा श्रीनगर पौडी गढवाल (उम्र 22 वर्ष) को अपर भक्तियाना मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनसे मु0अ0सं0 24/2022 से सम्बंधित 05  मोबाइल फोन बरामद किये गये अभियुक्त गणों द्वारा  पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 31 मार्च 2022 की रात्री को उफल्डा में एक टीन सेड के घर से जहां मजदूर रहते है उनके यहां से 06 मोबाइल चोरी किये गये थे जिनमे से एक मोबाइल फोन हमने बेच दिया है। बचे 05 मोबाइल फोनों को आज बेचने के लिए ले जा रहे थे तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया। दोराने पूछताछ उपरोक्त दोनो अभियुक्तगणों द्वारा अपने 02 अन्य साथियों रोहित बिष्ट पुत्र कल्याण सिंह बिष्ट, निवासी मढी चौरास, थाना कीर्तिनगर, जिला टिहरी गढवाल व अभिषेक शाह पुत्र गजेन्द्र शाह निवासी रानीहाट, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढवाल के साथ  दिनांक 01. अप्रैल 2022 की रात्री को खण्डाह मे निर्माणाधीन स्टोर में भी चोरी की घटना को अंजाम देना बताया गया जिस सम्बंध मे मु0अ0सं0 25/2022 धारा 380 भा0द0वि0 पंजीकृत है, अभियुक्त अनिल व अभिषेक उर्फ गोली की निशानदेही पर अन्य अभियुक्त रोहित बिष्ट पुत्र कल्याण सिंह बिष्ट निवासी मढी चौरास, थाना कीर्तिनगर, जिला टिहरी गढवाल व अभिषेक शाह पुत्र गजेन्द्र शाह निवासी रानीहाट, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढवाल को दिनांक 13 अप्रैल 2022 को चौरास टिहरी गढ़वाल से  पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों से मु0अ0सं0- 25/2022 में चोरी हुआ माल दो सीलिंग फेन ,दो LED बल्ब,एक घरेलू सिलेण्डर बरामद किये गये। अभियुक्त गणों  को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

नाम पता अभियुक्त गण:

  1. अनिल पुत्र स्व0 शिवलाल उम्र निवासी अपर भक्तियाना श्रीनगर पौडी गढवाल (उम्र 26 वर्ष)।
  2. अभिषेक उर्फ गोली पुत्र जितेन्द्र निवासी उफल्डा श्रीनगर पौडी गढवाल (उम्र 22 वर्ष)।

पंजीकृत अभियोग

  • मु0अ0सं0 -24/2022 धारा 380/411 भा0द0वि0 बनाम अनिल आदि

बरामद माल

  1. 01मोबाइल वीवो मोबाइल एण्ड्रोइड
  2. 01 मोबाइल लावा कम्पनी
  3. 02 मोबाइल जियो कम्पनी
  4. 01 मोबाइल  इंटेल कम्पनी

नाम अभियुक्त गण

  1. अभिषेक उर्फ गोली पुत्र जितेन्द्र निवासी उफल्डा श्रीनगर पौडी गढवाल (उम्र 22 वर्ष)।
  2. अनिल पुत्र स्व0 शिवलाल उम्र निवासी अपर भक्तियाना श्रीनगर पौडी गढवाल (उम्र 26 वर्ष)।
  3. रोहित बिष्ट पुत्र कल्याण सिंह बिष्ट निवासी मढी चौरास थाना कीर्तिनगर जिला टिहरी गढवाल (उम्र 22 वर्ष)।
  4. अभिषेक शाह पुत्र गजेन्द्र शाह निवासी रानीहाट थाना कीर्तिनगर टिहरी गढवाल (उम्र 21 वर्ष)।

पंजीकृत अभियोग

  • 25/2022 धारा 380/411 भा0द0वि0 बनाम अभिषेक उर्फ गोली आदि।

बरामद माल

  1. एक 02 सीलिंग फेन Holonix कम्पनी
  2. दो LED बल्ब  Holonix कम्पनी
  3. एक घरेलू सिलेण्डर

बरामद माल मूल्य

  • दोनों अभियोगों से संबंधित बरामद माल (लगभग) रू0 80000/-

अपराध करने का तरीका

  • अभियुक्त गणों द्वारा अपने नशे की व अन्य आवश्यक्ताओं की पूर्ती हेतु मजदुरी करने वालें मजदुरों व अन्य लोगों के घरों की रैकी कर मोका देखते ही घरों मे रखे मोबाइल फोन व अन्य घरेलू सामान की चोरी की जाती है।

पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक हरिओमराज चौहान
  2. उप निरीक्षक रणवीर चन्द्र रमोला( प्रभारी चौकी बाजार श्रीनगर)
  3. मुख्य आरक्षी 56 नापु हरेन्द्र गुसांई
  4. आरक्षी हरीश (सीआईयू)
  5. आरक्षी अमित रावत ( सीआईयू)
  6. आरक्षी 87 ना0पु0 संजय कुमार
  7. आरक्षी 121 ना0पु0 कमल रावत
  8. आरक्षी 157 नापु अनुज कुमार
  9. आरक्षी 361 नापु गौरव कुमार
  10. आरक्षी 85 ना0पु0 बृजमोहन भट्ट
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम यात्रा मार्ग होगा और सुरक्षित, NH-134 पर व्यापक कार्यों को मंजूरी
  • एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रुड़की में छापेमारी कर बरामद किये 101 एलपीजी सिलेंडर, जमाखोरी का भंडाफोड़
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने बकरी फार्म का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने किया निरीक्षण, किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्यांकन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.