posted on : दिसम्बर 6, 2022 5:51 अपराह्न
श्रीनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तन्त्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा हैं। जिसके क्रम में थाना श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कीर्तिनगर पुल के पास दौराने चैकिंग 04 दिसम्बर 2022 को तीन अभियुक्तों 13.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई जिनसे पूछताछ में मालूम हुआ कि तीनों युवक आपस में एक दूसरे के दोस्त हैं तथा स्मैक के एडिक्ट है और स्मैक को स्थानीय युवाओं को भी ऊंचे दाम पर बेचते हैं। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त गणों के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त गण का नाम पता
- तनुज रावत पुत्र महिपाल सिंह रावत, निवासी ग्राम-सोनला बचेर, जनपद चमोली (उम्र-24 वर्ष)।
- रमन पुत्र उत्तम सिंह ,निवासी ग्राम-कुपवाड़ा, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-20 वर्ष)
- अमित पटवाल पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह, निवासी-लोअर भक्तियाना, श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-31 वर्ष)
बरामद माल
- 13.1 ग्राम अवैध स्मैक बरामद
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0- 87/2022, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम तनुज रावत
- मु0अ0स0- 88/2022, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम रमन नेगी
- मु0अ0स0- 89/2022, धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम अमित पटवाल
पुलिस टीम
- क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल
- प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान
- उपनिरीक्षक अजय कुमार
- आरक्षी 239 ना0पु0 दीपक मेवाड़
- आरक्षी 87 ना0पु0 संजय कुमार
- आरक्षी 280 ना0पु0 नरेश पंवार


