posted on : सितम्बर 15, 2022 8:45 पूर्वाह्न
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु दिया गया रू0 5000/- का नगद पारितोषिक
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत अपराधों की रोकथाम एवं वन संपदा की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष पैथवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त अंकित चौधरी एवं अभियुक्त गौरव कुमार को कलियासौड़ बैरियर से अवैध वन सम्पदा (211 किलोग्राम) कुटकी के साथ वाहन सं0- UK 08W 6669 (टाटा सफारी) में परिवहन करते गिरफ्तार किया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तो के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर वन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया है कि वे जनपद सहारनपुर उ0प्र0 के रहने वाले है तथा वन सम्पदा को वे लोग चमोली क्षैत्र जोशीमठ से लेकर बेचने के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा वन संपदा की तस्करी करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
अभियुक्तों का नाम पता
- अंकित चौधरी पुत्र विनोद कुमार, निवासी गली न0-03 चन्द्रनगर, थाना सदर बाजार, जिला सहारनपुर उ0प्र0, उम्र- 28 वर्ष।
- गौरव कुमार पुत्र महिपाल सिंह, निवासी कृष्णा धाम कॉलोनी टेलीफोन एक्सचेन्ज रोड़, हसनपुर चुंगी, थाना सदर बाजार, जिला-सहारनपुर उ0प्र0, उम्र-28 वर्ष।
बरामद माल
- 211 किलोग्राम अवैध वन वन संपदा कुटकी, अंतराष्ट्रीय बाजार कीमत कुल रू0 1,40,98,809/-
- वाहन सं0- UK 08W 6669 टाटा सफारी
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-69/2022, धारा 41/42/26 (1) (G) भारतिय वन अधिनियम 1927 बनाम अंकित चौधरी आदि
पुलिस टीम
- श्यामदत्त नोटियाल पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर
- व0उ0नि0 संतोष पेथवाल कोतवाली श्रीनगर
- उ0नि0 अजय प्रकाश भट्ट
- उ0नि0 अजय कुमार
- का0 392 नापु महेन्द्र सिंह
- का0 436 नापु दिनेश चन्द्र
- का0 428 नापु मनोज कुमार
- का0 239 नापु दीपक मेवाड
- का0 हरीश (सीआईयू कोटद्वार)
- है0का0प्रो0 34 नापु शशिभूषण
- का0 272 नापु शम्भूप्रसाद
- का0 357 नापु राजेन्द्र सिंह


