posted on : मई 19, 2022 3:52 अपराह्न
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त चौहान द्वारा “नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल” अभियान के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेम लाल टम्टा व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर हरिओमराज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग 18 मई 2022 को अभियुक्त शक्ति सिंह ठाकुर को अवैध 5.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ बुघाणी रोड़ आम्रकुंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-36/2022, धारा-8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया की वह सेलाकुई देहरादून से अवैध स्मैक खरीदता है और श्रीनगर क्षेत्र में फुटकर के रूप में स्मैक को बेचने का काम करता है। पूर्व में भी अभियुक्त शक्ति सिंह ठाकुर विकासनगर कोतवाली देहरादून से दो बार अवैध स्मैक की बिक्री करने के मामले में जेल जा चुका है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु नशे के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु समय-समय पर थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार जागरूक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
अभियुक्त का नाम पता
- शक्ति सिंह ठाकुर पुत्र सुरेश ठाकुर, निवासी-भुजेवाला, थाना-विकासनगर जनपद देहरादून।
बरामद माल
- 05.05 ग्राम अवैध स्मैक
- इलेक्ट्रॉनिक तराजू
- अनुमानित कीमत करीब रु0-70,000/-
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 36/2022, धारा- 8/21 NDPS ACT
पुलिस टीम
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष पैथवाल
- उपनिरीक्षक रणवीर रमोला
- उपनिरीक्षक अजय कुमार
- आरक्षी 87 ना0पु0 संजय कुमार
- आरक्षी 35 ना0पु0 आनन्द प्रकाश
- आरक्षी 121ना0पु0 कमल रावत
- आरक्षी हरीश -सी0आई0यू0


