सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीनगर गोला बाजार की बदलेगी सूरत, शहर में बनेंगे पार्क, रामलीला मैदान का होगा सौंदर्यीकरण, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

नगर में बनेंगे चार चौक, महापुरूषों की लगेंगी मूर्तियां, बूंखाल में बनेंगी तीन हजार वाहनों की पार्किंग

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2023 6:27 अपराह्न
 
देहरादून : श्रीनगर नगर निगम के अंतर्गत रामलीला मैदान का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा, साथ ही नगर क्षेत्र में चार चौराहों का सौंदर्यीकरण कर महापुरूषों की मूर्मियां स्थापित की जायेंगी। इसके अलावा श्रीनगर गोला बाजार का पुनर्निर्माण कर आकर्षक बनाया जायेगा। इसके लिये जिला व नगर निगम प्रशासन के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही बूंखाल कालिंका मंदिर में आने जाने के लिये पृथक मार्ग के निर्माण व तीन हजार वाहनों की पार्किंग की डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। 
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नगर निगम क्षेत्र श्रीनगर व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित विभिन्न निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नगर में स्थित राम लीला मैदान का सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा, इसके अलावा नगर क्षेत्र में चार मुख्य चौराहों का सुदृढ़ीकरण कर शंकराचार्य, गुरू गोरखनाथ, महाराजा अजयपाल एवं स्वामी विवेकानंद आदि महापुरूषों की मूर्ति स्थापना इनके नाम से चौक बनाये जायेंगे। इसके अलावा नगर के प्रमुख गोला बाजार का सौंदर्यीकरण करने के साथ ही नगर में पार्कों की स्थापना की जायेगी, जहां पर बच्चों के लिये झूले व युवाओं के लिये ओपन जिम स्थापित किये जायेंगे। देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत मेमोरियल स्टेडियम को जोड़ने वाली सड़क पर नदी किनारे से सुरक्षा दिवार का निर्माण किया जायेगा साथ ही नये बस अड्डे के पास कूडे का निस्तारण कर वहां पर पार्क की स्थापना की जायेगी। 
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि जिला प्रशासन को श्रीनगर बाजार में स्थित उत्तराखंड परिवहन के बस अड्डा एवं पार्किंग हेतु स्वीकृत धनराशि की अंतिम किस्त एक सप्ताह के भीतर कार्यदायी संस्था को जारी करने के निर्देश आवास विभाग के अधिकारियों को दे दिये हैं ताकि संबंधित निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में नगर निगम कार्यालय भवन हेतु निगम प्रशासन को शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं ताकि पुराने भवन के स्थान पर नये मल्टी स्टोरी भवन का निर्माण किया जा सके।
बैठक में थलीसैण नगर पंचायत के अंतर्गत पेयजल योजना की डीपीआर तैयार करने, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, कूडा निस्तारण यूनिट, ओपन जिम आदि के निर्माण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं।  जिला प्रशासन को क्षेत्र के प्रसिद्ध बूंखाल कालिंका मंदिर में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के लिये आने जाने के लिये पृथक-पृथक मार्ग का निर्माण करने व तीन हजार वाहनों की पार्किंग के लिये सड़क किनारे दोनों दिशाओं में एक-एक किलोमीटर की पार्किंग की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। 
बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल आशीष चौहान, अपर सचिव परिवहन नरेन्द्र जोशी, अपर सचिव आवास विकास अतर सिंह, अपर आयुक्त आवास विकास परिषद पी.सी. दुम्का, अपर निदेशक शहरी विकास डॉ. एल.एन. मिश्रा, एडीएम पौड़ी इला गिरी, महाप्रबंधक उत्तराखंड परिवहन निगम दीपक जैन, अधीशासी अभियंता परिवहन पी.के. दीक्षित, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी पौडी विशाल चौहान, रणवीर सिंह, संदीप रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
  • रूडकी : रहमतपुर में संघ का पथ संचलन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों का फूलवर्षा से स्वागत
  • यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर जन सामान्य मंच की बैठक, ‘काला कानून’ बताते हुए विरोध का ऐलान
  • डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया
  • श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज, सेना और ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने किया पैदल मार्ग का निरीक्षण
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल, विधायक बुटोला ने जताई नाराजगी
  • खतरनाक चट्टान से उतरने को मजबूर महिलाएं, सिंहधार वार्ड में पुश्तैनी रास्ता टूटा, ग्रामीणों में आक्रोश
  • “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान” अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 73 लोगों ने किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.