रविवार, अक्टूबर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ समारोह पूर्वक धाम प्रस्थान हुई

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2025 4:19 अपराह्न
  • आज पहले पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रात्रि विश्राम
  • शुक्रवार 2 मई को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

उखीमठ/ रूद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 2 मई को प्रात: 7 बजे खुल रहे है इससे पूर्व श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल रविवार 27 अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारपुरी के रक्षक श्री भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई। आज सोमवार प्रात: साढे दस बजे भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी उत्सव‌ मूर्ति को रावल भीमाशंकर लिंग सहित विशिष्ट अतिथियों एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कराया। इससे पहले पंचमुखी उत्सव मूर्ति को को पंच स्नान करवाया गया तथा डोली में विराजमान कर साज-सज्जा की गयी थी इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्यरूप से फूलों से सजाया गया था तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन दर्शन को पहुंचे।

आज भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी उत्सव डोली विभिन्न स्थानों मंदिर मार्ग उखीमठ, संसारी, विद्यापीठ, गुप्तकाशी बाजार में दर्शन देते हुए प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। स्थान- स्थान पर फूलों से पंचमुखी डोली का स्वागत हो रहा है।विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राएं पंच मुखी डोली के स्वागत के लिए कतारबद्ध है।

श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली के धाम प्रस्थान के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है इससे पूर्व बीते रविवार रात्रि को मुख्य कार्याधिकारी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ जी की पूजा में शामिल हुए। मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि 28 अप्रैल सोमवार को पंचमुखी प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम के बाद 29 अप्रैल मंगलवार को गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी 30 अप्रैल बुधवार को फाटा से श्री गौरीमाता मंदिर गौरीकुंड प्रस्थान एवं रात्रि विश्राम होगा। 1 मई बृहस्पतिवार गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान होगा तथा शाम तक पंचमुखी डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। शुक्रवार 2 मई को प्रात:7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलेंगे।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम में भी मंदिर समिति के अग्रिम दल ने यात्रा पूर्व तैयारियां पूरी कर ली है ।मंदिर क्षेत्र में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोग मंडी की साफ सफाई, मंदिर समिति कार्यालय, पूजा कार्यालय, दर्शन पंक्ति की सामान्य मरम्मत, पुजारीगणों एवं कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था संबंधित कार्य किये गये है। आज पंचमुखी डोली प्रस्थान के अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण प्रभारी अधिकारी/ सहायक अभियंता गिरीश देवली, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, उखीमठ मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी,स्वयंबर सेमवाल , विश्व मोहन जमलोकी, पंचगाई हक-हकूकधारी , धर्मेंद्र तिवारी, अभिरतन धर्म्वाण संदीप धर्म्वाण,तीर्थ पुरोहित समाज सहित सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, विपिन तिवारी,मनोज, शुक्ला, देवानंद गैरोला, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला , पुष्कर रावत,कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव,ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

 

1 of 9
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.