पौड़ी : खेल विभाग पौड़ी द्वारा इंडोर क्रीड़ा हाल में खेल प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ कर दिये गये हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी अरूण बनग्याल ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव व उपायों का अनुपालन करते हुये जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि खेल प्रशिक्षण में 14 वर्ष से कम एवं 25 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रशिक्षण /प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि एसओपी के तहत इंडोर स्टेडियम में प्रथम चरण में बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, भारोत्तोलन खेल में प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ हो गये हैं। जिसमें कोविड-19 के बचाब के लिये कुछ खेलों के साथ स्टेडियम खिलाड़ियों हेतु खेलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वप्रथम अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, राष्ट्रीय खिलाड़ी व राज्य स्तर के खिलाड़ियों को ही खेल प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ियों को अपने अभिभावक से प्रशिक्षण सहमति पत्र देना आवश्यक होगा। उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों को बिना पंजीकरण एवं परिचय पत्र के स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।





Discussion about this post