गुरूवार, जून 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2023 4:45 अपराह्न
लैंसडाउन । राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में शुक्रवार को इतिहास विभाग और राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वधान में   केशवानंद भारती बनाम केरल सरकार 1973 के ऐतिहासिक निर्णय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ अभिषेक कुकरेती  और राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अजय एवं  सहायक प्राध्यापक डॉ वंदना ध्यानी बहुगुणा ने बताया कि केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य के मुकदमे से भारत में डंके की चोट पर ये स्थापित हो गया कि देश में संविधान सर्वोच्च है । इससे ऊपर संसद भी नहीं है जहां जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि आते हैं । ये वो केस था जिसने हमें याद दिलाया कि सरकारें संविधान से ऊपर नहीं हो सकती हैं । इस केस ने हमें बताया कि भारत में सत्ता का स्रोत संविधान है । संविधान सुप्रीम है । संसद संविधान में संशोधन कर सकती है लेकिन संविधान को संशोधित करने की संसद की शक्ति असीमित नहीं है ।
हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमेश ध्यानी ने सविधान के महत्व के संदर्भ में कहा कि संविधान द्वारा मूल रूप से सात मूल अधिकार प्रदान किए गए थे जिसमें समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धर्म, संस्कृति एवं शिक्षा की स्वतंत्रता का अधिकार, संपत्ति का अधिकार तथा संवैधानिक उपचारों का अधिकार है । कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ नीना ने किया । आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सिमरन बानो प्रथम, द्वितीय स्थान पर तनीषा, तृतीय स्थान पर मिस्बाह रहे । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सिमरन बानो, निकिता, मानसी, दीपांजलि के ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेरेब्रल पाल्सी को मात देकर अनुराग रावत ने पूरी की 10 किमी ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’
  • होटल कर्मचारी के बेटे पवन कुमार बने सहायक आयुक्त राज्य कर, पहले ही प्रयास में पास की उत्तराखण्ड पीसीएस परीक्षा
  • मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी को दी श्रद्धांजलि; बताया शुचिता और राष्ट्रसेवा का प्रतीक
  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • इंतजार खत्म! पर्यटकों के दीदार के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
  • ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण और संस्कृति का संरक्षण हमारी शाश्वत जिम्मेदारी – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
  • उत्तराखण्ड : लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि बने देश के नए CDS, संभाली तीनों सेनाओं की कमान
  • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, महिला कांग्रेस ने चितई गोल्ज्यू देवता के दरबार में लगाई गुहार
  • आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग
  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जून 2026
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.