मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है विशेष टीकाकरण अभियान

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2022 6:14 अपराह्न
देहरादून : राज्य के हरिद्वार, देहरादून व पौड़ी जनपदों के गोवंशीय व महिषवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) का संक्रमण फैल रहा है। राज्य में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) की रोकथाम हेतु विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत संक्रमित क्षेत्र के चारों ओर रिंग वैक्सीनेशन तथा अन्य राज्यों की सीमा से लगे हुए गाँवों में टीकाकरण अभियान चलाये जाने हेतु अभी तक एक लाख से अधिक वैक्सीन जनपद उधमसिंहनगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी व टिहरी को उपलब्ध करायी जा चुकी है तथा अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोग के बचाव हेतु तलहटी के गाँवों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। आज दिनांक 23 अगस्त 2022 तक 3822 पशुओं का इलाज किया जा चुका है। जिसमें 823 पशु पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गये हैं तथा 68 पशुओं की मृत्यु हुई है।
रोग की रोकथाम हेतु सभी जनपदों में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जा चुके है। जिसके अन्तर्गत संक्रमित पशुओं से स्वस्थ पशुओं को पृथक किये जाने के निर्देश दिये गये है। रोग के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य के बाहर से पशुओं का आयात न किया जाय, साथ ही राज्य के अन्दर पशुओं की आवाजाही हेतु क्षेत्रीय पशुचिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत रोग से मुक्त स्वस्थता प्रमाण पत्र की अनिवार्यता आवश्यक की गई है।
स्वस्थ पशुओं को संक्रमण से बचाने हेतु पशु को स्वस्थ रखा जाना आवश्यक है तथा पशुओं के ऊर्जा स्तर को बनाये रखने के लिए मिनरल मिक्चर आदि का प्रयोग किया जाय। पशुओं के आस-पास साफ-सफाई रखी जानी आवश्यक है तथा स्थानीय निकाय के माध्यम से फोमिंग द्वारा मच्छर, मक्खी व जूं से बचाव किये जाने के उपाय करने आवश्यक है। मृत पशु को वैज्ञानिक रूप से गहरा दफन कर निस्तारित किया जाय जिससे रोग फैलने पर अंकुश लगाया जा सके। मृत पशु की खाद्य चारा व अन्य वस्तुएँ पशु के साथ ही निस्तारित की जानी आवश्यक है। यदि किसी पशु को तीव्र ज्वर, त्वचा पर गॉठे अथवा चेचक जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो तत्काल रोग की सूचना पशुपालन विभाग की किसी भी संस्था पर आवश्यक रूप से सूचित किया जाय ताकि रोग की रोकथाम हेतु समुचित उपाय किये जा सके।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.