रविवार, मई 11, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

“धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2025 6:42 अपराह्न
  • 15 से 30 जून तक चयनित गांवों में लगेंगे सेवा वितरण शिविर
  • बागेश्वर में ‘धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के अंतर्गत समग्र विकास की ओर सशक्त कदम
  • जनजातीय बहुल क्षेत्रों में सेवा संतृप्ति, जिलाधिकारी आशीष भट्टगाईं के नेतृत्व में सफल क्रियान्वयन

बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई के नेतृत्व में जनपद बागेश्वर ने धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय बहुल ग्रामों में संपूर्ण सेवा संतृप्ति की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जहाँ-जहाँ कुछ आवश्यक सेवाओं में अंतराल चिन्हित हुए हैं, उन्हें पाटने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 जून से 30 जून 2025 तक चयनित ग्रामों में सेवा वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राशन कार्ड, जाति/आय प्रमाण पत्र, जन धन अकाउंट, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम, कृषि किसान कार्ड, मत्स्य पालन, स्किल इंडिया, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ आदि एक ही मंच पर जनसामान्य को उपलब्ध कराई जाएँगी।

जिले ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत शत-प्रतिशत घरों में नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में सभी पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। घरेलू विद्युतीकरण में भी बागेश्वर 100% लक्ष्य प्राप्त करने वाला जिला बन चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी विद्यालयों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं तथा कोई भी विद्यालय शौचालय, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं है। इन ग्रामों में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं में भी जिला अग्रणी रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत विकासखंड कपकोट के चयनित आठ ग्राम पंचायतों—चौडा, खलझूनी, मिकिलाखलपट्टा, हरकोट, मल्लादेश, फरसालीपल्ली, गुलेर, सिमगढी—को क्लस्टर ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। इनमें जनजागरूकता रैलियाँ, ग्राम सभाएँ एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनता को योजनाओं की जानकारी दी गई।

‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ सरकार की ‘होल ऑफ गवर्नमेंट अप्रोच’ की सशक्त मिसाल है, जिसमें विभिन्न विभाग एकीकृत रूप से जनसेवा हेतु कार्य कर रहे हैं। बागेश्वर जिला इस अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर रहा है और एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर रहा है।

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • “धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत समग्र विकास की ओर बढ़ते सशक्त कदम, 15 जून से 30 जून तक बागेश्वर में विशेष सेवा वितरण शिविर
  • जेनिथ फेस्ट 2025 के दूसरे दिन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पाॅडवाज़ ने बहाई उत्तराखण्डी लोक संस्कृति की बयार, देशभक्ति के गीतों पर झूमे छात्र-छात्राएं
  • उत्तराखंड में PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • उत्तराखंड में IAS अधिकारियों के बंपर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
  • चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्री ले रहे है नीर वॉटरफॉल का आनंद, डुबकी मार कर मिटा रहे है थकान
  • डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सोशल मीडिया पर भ्रामक व फेक न्यूज़ के प्रचार-प्रसार करने वाले लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने पाकिस्तान पर भारत की जीत पर दी बधाई, कहा – “ये मोदी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम”
  • सीएम धामी ने देशहित को सर्वोपरि रखने के लिए युवाओं का किया आह्वाहन,  कहा – फ्यूचर-रेडी बने युवा
  • उत्तराखंड : बॉर्डर पर सघन चेकिंग, चारधाम यात्रा पर कड़ी निगरानी, सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • राजभवन में आयोजित सर्वधर्म गोष्ठी में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.