बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत 22 सितम्बर को सचिवालय में विशेष स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर का आयोजन, मुख्य सचिव करेंगे उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 20, 2025 2:01 पूर्वाह्न

 

देहरादून: उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के आह्वान और दून मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 22 सितम्बर 2025 को राज्य सचिवालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम भवन में ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ थीम पर रक्तदान शिविर एवं विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन प्रातः 10ः30 बजे करेंगे।

वर्तमान में प्रदेश में आई भयंकर आपदा और डेंगू जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर संभव राहत और स्वास्थ्य सहयोग प्रभावित परिवारों तक पहुँचे। इसी कड़ी में सचिवालय संघ और स्वास्थ्य विभाग की यह पहल समाज को संवेदना और सहयोग का सशक्त संदेश देगी। “एक यूनिट रक्तदान-एक महानदान” की भावना से यह शिविर जीवन बचाने का अभियान बनेगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क सेवाएँ उपलब्ध


महिला रोग, हृदय, नेत्र, ईएनटी से लेकर मानसिक रोग तक की जांच होगी। शिविर में दून मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम निःशुल्क सेवाएँ प्रदान करेगी। इसमें जनरल मेडिसिन, ईएनटी, अस्थि रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, मानसिक रोग और त्वचा रोग के विशेषज्ञ शामिल होंगे। फिजियोथेरेपी यूनिट एवं ईसीजी–टेलीविजन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को डोनर कार्ड, प्रमाणपत्र, जूट बैग और रिफ्रेशमेंट भी दिया जाएगा। सचिवालय संघ ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर आपदा प्रभावित और बीमार व्यक्तियों की मदद में अपना योगदान दें।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। वर्तमान आपदा की घड़ी में रक्तदान सबसे बड़ा सहयोग है। प्रत्येक यूनिट रक्त किसी न किसी की ज़िंदगी बचा सकता है। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ देंगे, ताकि सचिवालय परिवार और आने वाले आमजन को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त हों। मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें। यह सिर्फ़ दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री ने स्वयं स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को इलाज के लिए भटकना न पड़े। इस शिविर के माध्यम से हम उसी संकल्प को धरातल पर उतार रहे हैं।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार से मिलने वाले सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष सुनील लखेड़ा व महासचिव राकेश जोशी सहित सचिवालय संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य पखवाड़े के नोडल अधिकारी डॉ बिमलेश जोशी भी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.