शनिवार, सितम्बर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लंबित राजस्व वादों पर चलेगा विशेष अभियान – डीएम

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2026 1:50 पूर्वाह्न
  • नियमित न्यायालय में बैठकर पुराने-नए मामलों की सुनवाई के निर्देश
  • खनन में 33 और आबकारी में 49 फीसदी राजस्व वसूली

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए जिले में विशेष अभियान चलाए जाने पर जोर दिया है।  डीएम ने सभी  उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को नियमित रूप से न्यायालय में बैठकर पुराने और नए राजस्व वादों की सुनवाई करने तथा मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मासिक स्टाफ बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने और जनहित से जुड़े लंबित प्रकरणों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने को कहा।

राजस्व विभाग की समीक्षा में सामने आया कि जिले में पांच साल से अधिक समय से कोई राजस्व वाद लंबित नहीं है। इसके बावजूद पुराने और नए मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। राजस्व वसूली की समीक्षा में बताया गया कि खनन विभाग ने 50 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले अगस्त तक 33 फीसदी राजस्व वसूली की है। आबकारी विभाग ने 99 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 49 फीसदी वसूली की है। डीएम ने परिवहन, खनन, खाद्य पूर्ति और आबकारी विभाग को लक्ष्य के अनुरूप वसूली बढ़ाने और आपसी समन्वय से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

अभियोजन मामलों की समीक्षा में डीएम ने दोषसिद्धि की दर में सुधार के लिए प्रत्येक मामले की प्रकरणवार समीक्षा करने और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने को कहा। जरूरत के अनुसार सहायक अभियोजन अधिकारियों की नियुक्ति तथा न्यायिक प्रक्रिया को समयबद्ध करने के लिए ऑनलाइन गवाही को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई तेज करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित छापेमारी और चालानी कार्रवाई जारी रखने को कहा गया। बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग ने अब तक 608 चालान, जबकि पुलिस ने 7486 चालानी कार्रवाई की है। खाद्य आपूर्ति की समीक्षा में नियमित खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने और खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग व जांच करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम राज कुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी समेत तहसीलदार और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ में डीजे विवाद पर यूकेडी का प्रदर्शन, पुतला फूंका
  • स्रोत से घर तक जांचा जाएगा पानी, दूषित मिला तो होगी कार्रवाई
  • बदरीनाथ की मर्यादा पर बवाल, उक्रांद ने भाजपा सरकार को घेरा
  • जनगणना में जल्दबाजी नहीं, हर जानकारी हो सटीक और पूरी – डीएम
  • पौड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, 130 निजी वाहनों से हटाई गईं अनधिकृत नेम प्लेट
  • ट्रैक पर खोने का डर खत्म! उत्तराखण्ड के 100 ट्रैक रूट्स अब GPS से लैस
  • बर्फीले गांवों में जनगणना ने पकड़ी रफ्तार, 80 फीसदी काम पूरा
  • उत्तराखंड : NEET UG फर्जी प्रमाणपत्र सिंडिकेट पर शिकंजा, रडार पर 12 संदिग्ध
  • मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को डराने का वीडियो वायरल, डॉक्टर ने निकाल दीं दोनों आंखें
  • MBBS दाखिलों के 778 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, दायरे में 778 अभ्यर्थी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.