शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सफाई कर्मचारियों के लिए कांवली रोड पर विशेष शिविर, 250 लाभार्थियों ने किया योजनाओं के लिए आवेदन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2026 3:56 अपराह्न
  • 98 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, सहायक उपकरणों व विभिन्न कल्याणकारी किटों का वितरण

देहरादून : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा कांवली रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर, वाल्मीकि नगर (वार्ड संख्या-24) में विशेष बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग कर नागरिकों को अपनी-अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त कर योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे 98 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन एवं ऋण योजनाओं सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में 250 लाभार्थियों को जानकारी प्रदान करते हुए उनके आवेदन पत्र भरवाए।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक महालक्ष्मी किट, पांच किशोरी किट तथा दो गोद भराई किट वितरित की गईं। वहीं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से पाँच वृद्धजनों को कुल 150 सहायक उपकरण वितरित किए गए। सहायक उपकरणों का वितरण उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा मलिन बस्तियों में लगाए जा रहे विशेष शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर उपलब्ध सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

शिविर में सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, छात्रावास अधीक्षक आकाशदीप, पार्षद विशाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.