शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसपी उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा ने वर्चुअल मीटिंग में दिये अपराध नियंत्रण को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 19, 2021 6:10 अपराह्न

उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): जनपद उत्तरकाशी के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद उत्तरकाशी के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग ली गई जिसमें उनके द्वारा सभी स्टेशनों से परिचय लेने के बाद सभी को ड्यूटी/कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, लग्न, ईमानदारी व समर्पण भाव से करने हेतु निर्देशित किया गया। नशे एवं ड्रग्स पर फोकस करते हुये सभी प्रभारियों को अपने –अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत नशे के कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के साथ साथ क्षेत्र की जनता को नशे एवं ड्रग्स पर लगातार जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।

एसपी उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा द्वारा बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है जो समाज विशेषकर युवाओं में दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है हमें इसको हर हाल में नियंत्रित करना है इसके लिए सामाजिक जागरुकता अत्यन्त जरुरी है। नशे के अलावा महिला अपराधों, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व साईबर क्राईम के सम्बन्ध में भी उनके द्वारा सभी प्रभारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही महिला अपराधों, ह्यूमन ट्रैफिकिंग व साईबर क्राईम के सम्बन्ध में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आवाम को लागातार जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। बढती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश एवं ट्रैफिक की समस्याओं से निजात हेतु सभी को यातायात सम्बन्धी जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।

मीटिंग में एसपी उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को जनता से मृदु व्यवहार व जन शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया, जनता से अभद्रता/दुर्व्यवहार किसी भी दशा में बक्शा नहीं जायेगा, पुलिस विभाग जनता की सेवा/सुरक्षा के लिए बना है हमें अपराध एवं कानून व्यवस्था नियंत्रण के साथ-साथ पब्लिक वैलफेयर के कार्यों पर भी काम करना है जिससे जनता में पुलिस का विश्वास बना रहे, ऐसा कार्य कतई भी न करे जिससे पुलिस की छवि खराब हो। इसके अलावा एसपी उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा द्वारा पुलिस वैलफेयर में लगातार कार्य करने का आश्वासन दिया गया, सभी प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार पर्वतीय जनपदो हेतु लागू किये गये साप्ताहिक अवकाश की सुविधा का लाभ सभी कर्मियों को देने हेतु निर्देशित कर सम्बन्धित रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रभारियों से उनके थानाक्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी लेकर सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
  • तेलंगाना-कर्नाटक में अदाणी समूह के साथ करार और उत्तराखण्ड में विरोध क्यों : भट्ट
  • 31.71 रुपये प्रति यूनिट गैस पावर का करार करने वाले न बांटें ज्ञान : महेंद्र भट्ट
  • छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामला : फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, पांचों दोषियों को आजीवन कारावास और 15.20 लाख का जुर्माना
  • उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
  • लाइव म्यूजिक के साथ लॉन्च होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल ट्रैक, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस
  • रामनगर में यूथ कांग्रेस नेता पर हमला, गंभीर हालत में काशीपुर रेफर
  • पिरुल बना रोजगार का जरिया, हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन रहे बंदी
  • पौड़ी की सड़कों की बदलेगी तस्वीर, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य
  • ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% MDR, सरकार बोली- फैसला वापस लेने का सवाल ही नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.