रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसपी श्वेता चौबे ने बर्फीले मार्ग को पैदल पार कर टीम सहित पहुँची श्री बद्रीनाथ धाम, यात्रा रोड का किया निरीक्षण, जाना सुरक्षाकर्मियों का हाल-चाल

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2022 1:53 अपराह्न
चमोली : पुलिस अधीक्षक चमोली ने किया श्री बद्रीनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, बर्फीले मार्ग को पैदल पार कर  टीम सहित पहुँची श्री बद्रीनाथ धाम , जाना सुरक्षाकर्मियों का हाल-चाल । चारधाम यात्रा  पर्वतीय राज्य उत्तराखंड  का आध्यात्मिक श्रृंगार है प्रतिवर्ष ही लाखों श्रद्धालु ओर प्रकृति प्रेमी उत्तराखंड की ओर आकर्षित होकर यहाँ पहुँचते है सभी पर्यटकों की सुरक्षा और सुरक्षित सफल निर्वाध यात्रा उत्तराखंड पुलिस की प्राथमिकताओं में है। 
जनपद चमोली में श्री बद्रीनाथ और सिखों के पवित्र स्थल स्थित है जिनके कपाट खुलने में कुछ ही माह शेष है  जिस कारण पुलिस अधीक्षक  चमोली श्रीमती श्वेता चौबे ने सुरक्षित यातायात  के पूर्व ढांचागत योजना के मध्यनजर चमोली से श्री बद्रीनाथ तक का सफर तय किया एवं यात्रा रुट की बारीकियों और सवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जनपद में बाजपुर चाड़ा, चमोली चाडा , बिरही बेंड चाड़ा, एवं हेलंग के करीब आकस्मिक आवश्यकता अनुसार वन वे हेतु निर्देशित किया, वही दुर्घना सम्भाव्य क्षेत्र क्षेत्रपाल, पागलनाला, गुलाबकोटी, , हेलंग एवं मारवाड़ी से  से बद्रीनाथ के मध्य आवश्यक साइन बोर्ड लगाने हेतु भी निर्देशित किया।
यात्राकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु अस्थायी चौकियां और बूथों का निर्माण भी जनपद चमोली द्वारा किया जाता है जिस  हेतु बिरही,पीपलकोटी टगड़ी, मारवाड़ी तिराहा,जोशीमठ पेट्रोल पंप,गोविंद घाट, लामबगड़ स्लाइडिंग जोन, बद्रीनाथ तिराहा,साकेत तिराहा में स्थान चिह्नित कर अस्थायी चौकी , बूथों ओर पर्यटक पुलिस चौकी के निर्माण हेतु आवश्यक तैयारियों करने के लिए भी पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
  • दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र – बाजपुर चाड़ा, चमोली चाडा , बिरही बेंड चाड़ा, एवं हेलंग गुलाबकोटी, जोशीमठ बाय पास, मारवाड़ी से बलदोड़ा
  • आपदाग्रस्त  दुर्घटना सम्भाव्य क्षेत्र – क्षेत्रपाल स्लाइडिंग जोन,पागल नाला, गुलाबकोटी,, लामबगड़  स्लाइडिंग जोन,
  • अस्थायी चौकी एवं बूथ हैतु चिह्नित स्थान – बिरही,पीपलकोटी, टगड़ी, मारवाड़ी तिराहा,जोशीमठ पेट्रोल पंप,गोविंद घाट, लामबगड़ स्लाइडिंग जोन, बद्रीनाथ तिराहा, साकेत
  • गेट सिस्टम– बाजपुर चाडा, हेलंग, गुलाबकोटी चाडा,(आकस्मिक परस्थितियों में)
  • वन वे – जोशीमठ नरसिह मंदिर मार्ग
मारवाड़ी से बद्रीनाथ  यात्रा मार्ग के  निरीक्षण  के दौरान यात्रा के मध्येनजर, नेशनल हाइवे निर्माण कार्य को समय से पूरा करने हेतु सम्बंधित  निर्माणधीन संस्था  से पत्राचार करने हेतु भी  पुलिस कप्तान चमोली के द्वारा निर्देशित किया गया। चारधाम यात्रा के अंतिम चरण श्री बद्रीनाथ मार्ग एवं धाम  में लगभग 3 से 4 फिट बर्फ  एवं  खराब मौसम  को पार कर पुलिस कप्तान चमोली अपनी टीम के साथ  पैदल मार्ग से  मंदिर परिसर पहुँची जहाँ मंदिर  सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों से उनका हाल – चाल पूछा एवं  आवश्यक निर्देश भी दिए। टीम में यातायात निरीक्षक चमोली प्रवीण आलोक, उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल, थाना प्रभारी गोविंदघाट नरेंद्र राणा, उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया मौजूद थे। 

देखें वीडियो

https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/02/VID-20220222-WA0059.mp4
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो को किया ब्रीफ
  • सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड : बदहाली में दम तोड़ रहा नैनीताल का ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल, सांसद ने खोली पोल
  • लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से किया इनकार, युवक ने झोंका फायर, तमंचे के साथ गिरफ्तार
  • पेपर लीक और बेरोजगारी पर फाउंडेशन ने उठाई आवाज
  • झूलते तारों से मिलेगी राहत, श्रीनगर में भूमिगत होंगी बिजली लाइनें
  • उत्तराखण्ड की बेटी मानसी बनी युवा उद्यमी, ऐपण कला से लिखी सफलता की नई कहानी
  • उत्तराखण्ड की बेटी प्रेमा रावत टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयनित
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड तैयार, 13 जिलों में राहत-बचाव का होगा रियल टाइम अभ्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.