गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसपी अरुणा भारती ने जीआरपी थाना लक्सर का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 25, 2025 11:51 अपराह्न

लक्सर : पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखण्ड अरुणा भारती द्वारा थाना जीआरपी लक्सर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना सहित विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्यों, पोर्टल एवं जीपी लिस्ट की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को सभी अभिलेख अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कर्मियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें अच्छा टर्नआउट बनाए रखने, जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार करने एवं ई-बीट की पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों के साथ होने वाली जहरखुरानी, चोरी, चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना परिसर एवं शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने तथा पुलिस कर्मियों को समय-समय पर शस्त्र अभ्यास कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक जीआरपी लाइन को निर्देशित किया गया।

उन्होंने थाने पर शिकायत लेकर आने वाले आगंतुकों के साथ मधुर व्यवहार करने एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से शस्त्रों की हैंडलिंग एवं आपदा उपकरणों की जानकारी ली गई तथा आपदा उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए। थाने पर उपलब्ध क्राइम किट एवं ड्रग्स डिटेक्शन किट के संबंध में भी कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप एवं गौरा शक्ति मॉड्यूल का रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों में रुचि लेकर प्रभावी कार्य करने एवं थाने में लंबित मालों के अधिकतम निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष जीआरपी लक्सर उपनिरीक्षक रचना देवरानी, वाचक पुलिस अधीक्षक रेलवेज उपनिरीक्षक संजय शर्मा, अपर उपनिरीक्षक अतुल चौहान एवं थाना जीआरपी लक्सर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.