सोमवार, सितम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा भी हुई एक्टिव

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2026 2:19 अपराह्न

देहरादून : आगामी चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने उत्तराखण्ड में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पार्टी ने प्रदेश संगठन में फेरबदल करते हुए हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी को उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा संगठन के बेहतर संचालन और मंडल स्तर पर गतिविधियों को गति देने के लिए नए प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

अखिलेश यादव ने जारी किया नियुक्ति आदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से जारी आदेश में अब्दुल मतीन सिद्दीकी को उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी दी गई है। पार्टी की ओर से उन्हें प्रदेश में संगठन को बूथ और जिला स्तर तक मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी नेतृत्व का फोकस आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश में सपा के संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद तेज होने की उम्मीद है।

सोनम बगवाड़ी को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

संगठन में बदलाव के तहत देहरादून निवासी सोनम बगवाड़ी को समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उन्हें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठन के कामकाज के बीच बेहतर तालमेल बनाने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, देहरादून के रायपुर क्षेत्र की आभा बड़थवाल को गढ़वाल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में पार्टी संगठन की सक्रियता और विस्तार से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगी।

पार्टी के इस संगठनात्मक बदलाव को उत्तराखण्ड में सपा की गतिविधियों को विस्तार देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में जिम्मेदारियां तय कर पार्टी ने क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड : पहाड़ों पर फंसे 136 ट्रैकर्स
  • उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने से पहले हंगामा, पथराव के बाद आंसू गैस
  • उत्तराखण्ड में भारी बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर-मलबे की चपेट में आया पांच वर्षीय बच्चा, मौत
  • विश्व कौशल प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन, चिन्यालीसौड़ की रिटेल सेल्स में सानिया जोशी ने देश के लिए जीता सिल्वर
  • भूस्खलन प्रभावित मार्ग पर SDRF ने रोप के माध्यम से बनाई सुरक्षित आवाजाही, लगभग 500 यात्रियों को कराया सकुशल आर-पार
  • रुद्रनाथ ट्रैक पर गहरी खाई में गिरा ट्रैकर, सुरक्षित बचाया
  • द्रोणागिरी में बारिश का कहर, सात मकान भूस्खलन की जद में
  • अस्पताल में प्रसव कराएं कैसे? चार माह से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं
  • उत्तराखण्ड लोअर PCS 2024 का अंतिम परिणाम जारी, आयुष बेलवाल ने किया टॉप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.