सोमवार, जनवरी 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद नायक विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

शेयर करें !
posted on : जुलाई 10, 2024 1:38 अपराह्न
देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के शहीद नायक विनोद सिंह के डोईवाला के अठूरवाला स्थित उनके आवास पहुंचकर अमर शहीद विनोद सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शौक संवेदनाएं व्यक्त कर शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने  पाकिस्तान के कायराना पूर्ण हमले की निंदा की। 
उन्होंने कहा आज तक का इतिहास है, कि आमने सामने की लड़ाई में पाकिस्तान कभी भारत से नहीं जीत सकता है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा पाकिस्तान के इस कायराना हमले का बदला भारतीय सेना के जवान जरूर देंगे।उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में सरकार शहीद परिवारवालों के साथ हमेशा खड़ी है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से भी शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कर्नल आरएस भंडारी, पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, समाजसेवी ललित जोशी, सेना के अधिकारी, शहीद के परिजन सहित हज़ारो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : जन-जन की सरकार जनता के द्वार
  • बर्फ की चादर में लिपटी नीती घाटी
  • उत्तराखंड में सनसनीखेज गोलीकांड : BJP पार्षद ने गोली मारकर की युवक हत्या, गिरफ्तार!
  • ज्योतिर्मठ की सुरक्षा के लिए अलकनंदा तट से युद्धस्तर पर कार्य हुआ शुरू
  • उत्तराखंड : घर के बाहर भालू का अचानक हमला, दरवाजा बंद कर बचाई जान, ग्रामीणों में दहशत
  • उत्तराखंड में ठंड का कहर : मैदानों में घना कोहरा, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला, इस दिन होगी बारिश
  • डीएम सविन बंसल ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय त्यूनी खेल मैदान लिए DMF से रूपये 10 लाख किये स्वीकृत; 06 लाख की प्रथम किस्त जारी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरित विकास संकल्प को साकार कर रहा एमडीडीए, रायपुर–डालनवाला क्षेत्र में दो पार्कों का ₹90 लाख की लागत से जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य प्रारंभ
  • 14 करोड़ की लागत से निर्मित होगी पथरियापीर नीलकंठ विहार सीवर योजना – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • सोमनाथ मंदिर आस्था की शक्ति और सभ्यता की निरंतरता का प्रतीक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.