गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड प्रदेश में अब तक 107/16  के लगभग 5800 मामले हो चुके हैं दर्ज – संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2024 5:22 अपराह्न

देहरादून : संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि प्रदेश में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 83 लाख 21 हजार 207 मतदाओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी से मतदाता जागरूकता अभियान की शुरूआत की गई।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों के लिए 13 फरवरी 2024 से एक कलेण्डर भी तैयार किया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली, स्लोगन लेखन में अब तक 16 हजार गतिविधियां आयोजित की जा चुकी हैं, जिसमें अभी तक 06 लाख 55 हजार मतदाताओं ने प्रतिभाग किया है। लगभग 5700 मैराथन और रैली का आयोजन भी मतदाता जागरूकता के लिए किया गया है, जिसमें लगभग 72 हजार मतदाताओं ने प्रतिभाग किया है। भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के लिये भी मतदाता जागरूकता के लिए प्रदेश में 25 हजार आयोजन किये जा चुके हैं। जनवरी माह में मतदाता पंजीकरण के लिए मिशन मोड में कैम्प लगाये गये, अब तक मतदाता पंजीकरण के लिए 15 हजार 232 कैम्प लगाये जा चुके हैं। नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, शिक्षण संस्थानों में मतदाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाये गये। राज्य में 18 से 19 वर्ष  के 01 लाख 45 हजार फर्स्ट टाईम वोटर्स  को जोड़ा गया है, जो प्रथम बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उनके लिए एपिक कार्ड की डिलीवरी भी कराई जा रही है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने जानकारी दी कि लोक सभा चुनाव 2019 में राज्य में मतदान प्रतिशत लगभग 61.5 प्रतिशत था। राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बूथ लेवल पर मतदाओं को लाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है इसके लिए बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान भी प्रत्येक जनपद में तैयार किया गया है। सभी 11729 बूथों में बूथ लेवल इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान तैयार किया गया है। राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसे कम से कम 75 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 107/16 में कल 2290 मामले दर्ज किये गये हैं। अब तक 107/16  के लगभग 5800 मामले दर्ज हो चुके हैं। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.