बुधवार, जून 25, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच आवाजाही सुचारू, सवारी गाड़ी के साथ आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों की आवाजाही भी शुरू

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 28, 2024 2:18 अपराह्न
  • एनएच सहित संबधित विभागों ने रिकॉर्ड समय में पूर्ण किया काम
  • श्री केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
रुद्रप्रयाग : सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच लगातार वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। अब आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को भी गौरीकुंड जाने दिया जा रहा है। शनिवार तड़के आवश्यक सामग्री, खाद्य आपूर्ति एवं गैस सिलेंडर की गाड़ियों को गौरीकुंड भेजा गया। यातायात व्यवस्था सुचारू होने से स्थानीय लोगों एवं यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण बड़े उत्साह और उमंग के साथ संचालित हो रहा है। देश – विदेश से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। उधर, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सभी विभाग तत्परता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। हालांकि मानसून सीजन में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि के कारण यात्रा एवं सड़क मार्ग लंबे समय तक प्रभावित रहे। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच विभिन्न स्थानों पर सड़क मार्ग वाश आउट हो गया था लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में शासन-प्रशासन की तत्परता से यात्रा का दूसरा चरण समय से शुरू होने के साथ सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है।
यात्रा मजिस्ट्रेट एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि मुनकटिया से गौरीकुंड के बीच बाधित मार्ग सवारी गाड़ी एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के लिए खुल गया है। वाश आउट हुए मार्ग को यात्रा संचालित करने के साथ खोलना एक चुनौती जरूर थी लेकिन बावजूद इसके राष्ट्रीय राजमार्ग ने दिनरात एक कर रिकॉर्ड समय में सभी मार्ग दुरुस्त कर लिए हैं। व्यापार मंडल गौरीकुंड की ओर से भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। सभी के साझा सहयोग से यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। मौसम ठीक होने के साथ ही लगातार बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, अब तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को मिलेगा नया बूस्ट, देहरादून में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • नैनीताल : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बलियानाला भूस्खलन क्षेत्र का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान : उत्तराखंड के कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री संग साझा किए अनुभव, भविष्य की योजना पर हुई चर्चा
  • ड्रग्स फ्री देवभूमि : एसपी अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जन जागरूकता अभियान
  • पूर्व विधायक राठौर को भाजपा ने दिया नोटिस, अनुशासनहीनता के दायरे मे होगी सुनवाई
  • आपातकाल कभी न भुलाए जाने वाला लोकतंत्र पर कलंक, कांग्रेस संविधान हत्या के पाप से कभी मुक्त नही होगी – सासंद राज्यसभा डॉ. नरेश बंसल
  • सीडीओ ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश, 218 घोषणाएं अब भी अधूरी
  • हरिद्वार : जिले में 27 जून से एसआईएस सुरक्षा जवान सुपरवाइजर की भर्ती होगी आयोजित
  • भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ICCON 2025 की करेगा मेजबानी
  • नए भारत की नई कहानी : ग्रोथ मार्केट से ग्रोथ इंजन तक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.