शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हाइवे पर स्लाइड जोन बन रहे मुसीबत का सबब

शेयर करें !
posted on : जुलाई 8, 2025 12:27 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बदरीनाथ हाइवे पर उमट्टा, नंदप्रयाग तथा भनीरपाणी स्लाइड जोन आवाजाही के लिए मुसीबत का सबब बन गए है। इससे स्थानीय लोगों तथा तीर्थयात्रियों को घंटों तक यहां पर फंसे रहना पड़ रहा है।

बदरीनाथ हाइवे उमट्टा, नंदप्रयाग तथा भनीरपाणी में स्लाइड जोन उभर गए है। पिछले साल कमेडा, नंदप्रयाग, क्षेत्रपाल तथा पागलनाला स्लाइड जोन मुसीबत का सबब बन गए थे। इससे हर रोज हाइवे पर यातायात प्रभावित हो रहा था। स्थानीय लोग तथा तीर्थयात्री गतंव्य तक नहीं पहुंच पा रहे थे। कमेडा तथा नंदप्रयाग स्लाइड जोन पर मुसाफिरों का निकलना मुश्किल हो रहा था। पिछले दौर में ही चटवापीपल में भी स्टाइड जोन मुसीबत का सबब बन गया था।

चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कमेडा तथा नंदप्रयाग स्लाइड जोन से मलवा हटाने का बीडा।  उठाया इसके चलते यात्रा से पूर्व कमेडा तथा नंदप्रयाग स्लाइड जोन से मलवा हटाकर हाइवे को सुव्यवस्थित कर दिया गया। कमेडा में तो इस बार प्रकृति मेहरबान रही और यातायात सुचारू रूप से चलता रहा किंतु बारिश का दौर शुरू होते ही उमट्टा, नंदप्रयाग और भनीरपाणी स्लाइड जोन जी का जंजाल बन गए है। हर रोज इन स्थानों पर यातायात का अवरूद्ध होना आम बात हो गई है। इसके चलते लोग जोखिम भरा सफर तो कर ही रहे हैं अपितु घंटों अवरूद्ध मार्ग पर जगह-जगह फंस रहे है। जिला प्रशासन के लिए भी स्लाइड जोन जी का जंजाल बन गए है। डीएम तिवारी तो हर रोज इन स्थानों की स्वयं मॉनिटरिंग कर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं दिशा निर्देश दे रहे है। सड़क मार्ग जल्द न खुलने की स्थिति में तीर्थयात्रियों को चायपानी, बिस्कुट और पेयजल की व्यवस्था करवाई जा रही है। लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया जा रहा है। बावजूद इसके हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। लगातार भू-स्खलन से मिट्टी और बोल्डर गिरते जा रहे है। यानि मार्ग खुलने पर भी पत्थरों के गिरने की आशंका बनी रहने से लोग जान हथेली पर रख कर आवाजाही को विवश है। इस तरह के हालातों ने स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी में डाल दिया है। कभी-कभी तो छोटे वाहनों के लिए मार्ग खुल रहा है किंतु बसों और ट्रकों के लिए आवाजाही आसान नहीं हो पा रही है। इस तरह के हालातों ने आम लोगों को मुश्किलों में डाल दिया है। ऐसा इसलिए कि साग सब्जी से लेकर रसद और निर्माण सामग्री भी समय पर नहीं पहुंच पा रही है। अभी बरसात चरम पर है। इसके चलते परेशानी कम नहीं हुई है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का कड़ा रुख, कोटद्वार व मांडाखाल में डॉग शेल्टर निर्माण की प्रक्रिया हुई तेज
  • वन संरक्षण का अर्थ केवल पेड़ लगाना ही नहीं है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना भी है – केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
  • हरिद्वार में आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : सीसीआर-2 भवन के लिए रूपये 50.27 करोड़ की परियोजना स्वीकृत
  • विश्व गौरैया दिवस : नन्ही चिड़िया के संरक्षण का संकल्प, पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी है गौरैया
  • बिजनौर : जिले में कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
  • पड़ोसी राज्य को बजट पेश : गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत, 300 यूनिट बिजली मुफ्त
  • आप रहें सावधान! इलेक्ट्रिक टूथब्रश में धमाका, महिला बाल-बाल बची
  • गोपेश्वर में युवाओं की अनूठी पहल, “टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी” के जरिए चला रहे स्वच्छता और प्रकृति संरक्षण अभियान
  • बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे सहित कई मार्ग बंद; जनजीवन प्रभावित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.