बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्कूल जा रहे छात्रों के सामने आ धमका भालू, मची अफरा-तफरी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 9, 2026 4:39 अपराह्न
  • दहशत में घर लौटे छात्र, दो महिलाओं की मौत के बाद पहले से भयभीत हैं ग्रामीण

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के राजकीय इंटर कॉलेज गोदली जा रहे नेल गांव के 15 छात्र-छात्राओं के सामने सोमवार ढोगड़म तोक में अचानक भालू अपने बच्चों के साथ आ धमका। भालू को देखते ही बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। डर के मारे छात्र जोर-जोर से चिल्लाते हुए वापस गांव की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि भालू ने बच्चों पर हमला नहीं किया और सभी छात्र सुरक्षित घर लौट आए।

नेल गांव के छात्र-छात्राएं नौली-गोदली सड़क से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान ढोगड़म तोक के पास अचानक उन्हें भालू अपने बच्चों के साथ दिखाई दिया। सामने भालू को देखकर बच्चे सहम गए और जान बचाने के लिए रास्ते से ही वापस घर की ओर भाग निकले। घटना के बाद बच्चों में दहशत का माहौल है।

घटना के दौरान अरमान, साहिल, अजय, अरुष, प्रियांशु, अकोल, मोहित, अरदीप, मीनाक्षी, नेहा, अरुशी, मुस्कान, अमीषा, कशिश और प्रिया मौजूद थे। छात्र अरमान और मीनाक्षी ने बताया कि स्कूल जाते समय अचानक रास्ते में भालू अपने बच्चों के साथ दिखाई दिया। भालू को देखते ही सभी डर गए और दौड़कर अपनी जान बचाई।

क्षेत्र में हाल ही में भालू के हमले में दो महिलाओं की मौत की घटना से ग्रामीण पहले ही दहशत में हैं। अब स्कूल जाने वाले रास्ते पर भालू के बच्चों के साथ दिखाई देने से अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि भालू की लगातार सक्रियता के कारण बच्चों को स्कूल भेजने और रोजमर्रा के काम के लिए जंगल की ओर जाने में भी डर लग रहा है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, भालू की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ रजत सुमन ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। छात्रों को जिस स्थान पर भालू दिखाई दिया, वहां भी टीम द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं से सतर्क रहने की अपील की है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
  • उत्तराखण्ड : नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी
  • लोकगीतों और जागरों से बेटी को कैलाश विदा कर रहे ग्रामीण
  • उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बिडोली में बढ़ा मत्स्य पालन, ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का अवसर
  • फ्लाईओवर के नीचे खेल का मैदान, हरिद्वार में निखर रही खेल प्रतिभाएं
  • केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की बुकिंग शुरू, पहले दिन 55 फीसदी टिकट बुक
  • उत्तराखंड : माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी
  • 24 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘बंडखोर’, छह महिलाओं के संघर्ष की कहानी
  • पौड़ी गढ़वाल : मान्यता प्राप्त स्कूल की आड़ में बिना मान्यता चल रही अकादमी में पढ़ते मिले छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.