शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पारम्परिक शिल्पकारों तथा कारीगरों का हो कौशल विकास – डीएम कर्मेंद्र सिंह

शेयर करें !
posted on : मई 3, 2025 10:32 पूर्वाह्न
  • उच्च गुणवत्ता उत्पादों को मिले ई-मार्केट – डीएम
हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत परम्परिक शिल्पकारों तथा कारीगरों के आर्थिक उन्न्यन हेतु सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने योजना के अन्तर्गत आने वाले सभी पारम्परिक शिल्पकारों तथा कारीगरों को चिन्हित करते हुए उनके कौशल विकास हेतु गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, इच्छुक व्यक्तियों को आसानी से कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने, टूल किट सहायता दिलाने तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन हेतु जागरूक करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने जनपद के उच्च गुणवत्ता के सामान को ई-मार्केट से जोड़ने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत संचालित ट्रेड्स में से जिस ट्रेड में कम लोगों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है, उस पर विशेष फोकस करते हुए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि योजना का मकसद कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता प्रदान करना है,साथ ही सीएससी सेंटरों द्वारा अपात्र व्यक्तियों के फार्म न भरने के दिशा निर्देश भी दिए साथ ही पीएम विश्वकर्मा की मीटिंग हर महीने कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का प्रशिक्षण देने के साथ ही पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ पहुॅचाने तथा कारीगरों एवं शिल्पकारों को उनके क्षेत्र में ही प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु प्रशिक्षण केन्द्र बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना का डाटा अधिशासी अधिकारियों की भांति खण्ड विकास अधिकारियों के डेशबोर्ड पर भी दिखने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ तथा समापन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों को बुलाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। 
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी ने बताया कि स्टेज 2 (डीआईसी) इस वर्ष अभी तक 2569 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 2257 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। जनपद में फिलहाल 07 सेंटर ट्रेनिंग का कार्य कर रहे है । बैठक में सभी स्टेकहोल्डर को पीएम विश्वकर्मा योजना के सफल संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि इस योजना के तहत अपने हाथों और औजारों से काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता और कारीगरों को अपने पारंपरिक कौशल को बढ़ाने, नई तकनीकी हासिल करने तथा बेहतर उत्पाद तैयार करने में मदद दी जाती है।  इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, बीडीओ सुमन कोटियाल, पवन सिंह नेगी, जोगेंद्र सिंह,आलोक गार्गेय, एलडीएम संजय संत, एसएनए नगर निगम ऋषभ उनियाल,डॉ प्रदीप कुमार सहित अधिकारी एव कर्मचारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.