शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री से संवाद करेंगे चमोली के छह विद्यार्थी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 19, 2026 10:29 अपराह्न
  • उत्तराखंड के विकास पर अपने विचार और सुझाव

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से संवाद के लिए चमोली के छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है। सभी विद्यार्थी गुरूवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए। 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री के साथ संवाद के दौरान विद्यार्थी उत्तराखंड के विकास से जुड़े अपने विचार और सुझाव साझा करेंगे।

मेरे सपनों का उत्तराखंड, एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण विषय पर प्रदेशभर के विद्यार्थियों से निबंध आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त निबंधों में से 140 विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए चयन किया गया है। इनमें चमोली के छह विद्यार्थी शामिल हैं।

चयनित विद्यार्थियों में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर की कक्षा 11 की रिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की कक्षा 11 की यमुना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग की कक्षा 11 की अनुष्का भंडारी, राजकीय इंटर कॉलेज कांसुवा की कक्षा 11 की साक्षी, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवाल के आर्यन फरस्वाण और राजकीय इंटर कॉलेज असेड़ सिमली की कक्षा 12 की राखी शामिल हैं।

राज्य स्तरीय संवाद में विद्यार्थी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार, स्वरोजगार, पलायन, सड़क, आईटी, वन एवं पर्यावरण तथा महिला एवं बाल विकास जैसे विषयों पर मुख्यमंत्री के समक्ष अपने सुझाव रखेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के साथ संवाद के लिए छह विद्यार्थियों का चयन जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखने और प्रदेश के विकास से जुड़े रचनात्मक सुझाव साझा करने की अपेक्षा की।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सहकारिता से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत करेंगे – गजेंद्र रावत
  • संस्कृत और रामायण के जरिए भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूत
  • ​कोटद्वार : UKD ने दी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि
  • प्यार, जुनून और रोमांच की कहानी लेकर आ रही ‘तुम मेरे हो’
  • 33 फिल्मों को पीछे छोड़ ‘गोंधळ’ बनी भारत की ऑस्कर एंट्री
  • कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर
  • IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि
  • जंगल सफारी का बदलेगा अंदाज, राजाजी में सूर्योदय से सूर्यास्त तक घूम सकेंगे पर्यटक
  • 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैब देगी सरकार – CM धामी
  • सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन पर हाई कोर्ट ने उत्तराखण्ड पुलिस को लगाई फटकार, कहा पोर्टल चला कर दिखायें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.