शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी: आरोपित प्रमोद नौटियाल पुलिस हिरासत में, एसआईटी करेगी पूछताछ

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:03 पूर्वाह्न

गोपेश्वर/देहरादून। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित हेराफेरी के मामले में वांछित आरोपित एवं बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसआईटी की निगरानी कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है।

चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण की फिलहाल तीन स्तरों पर जांच चल रही है। विभागीय स्तर पर बीकेटीसी मामले की जांच कर रही है, जबकि दर्ज मुकदमे की विवेचना एसआईटी कर रही है। इसके अतिरिक्त व्यवस्थागत पहलुओं की समीक्षा गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति कर रही है।

एसआईटी अब तक चढ़ावा गणना ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के बयान दर्ज कर चुकी है। जांच एजेंसी ने मंदिर समिति से संबंधित दस्तावेज भी तलब किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धाम में केवल लगभग डेढ़ माह का सीसीटीवी रिकॉर्ड उपलब्ध है, जिससे पुराने डिजिटल साक्ष्य जुटाना जांच एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ है।

इस बीच, प्रमोद नौटियाल के परिजनों ने दावा किया है कि कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उनके देहरादून स्थित नेहरू कॉलोनी आवास पहुंचे और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने स्थानीय पुलिस चौकी में तहरीर देकर उनकी सकुशल बरामदगी की मांग की।

परिजनों का कहना है कि उच्च न्यायालय ने 16 जुलाई तक प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। ऐसे में उन्हें देर रात घर से ले जाए जाने को लेकर परिवार ने चिंता जताई है। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला कर्णप्रयाग थाने में दर्ज है और पूछताछ के लिए संबंधित पुलिस टीम उन्हें साथ ले गई हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की गणना के दौरान कथित अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया था। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद से एसआईटी पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जिला चिकित्सालय में खुला रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर, अब सस्ती दवाइयां होंगी आसानी से उपलब्ध
  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंचा ग्रामीणों तक
  • विकास बनाम पर्यावरण: ‘सात मोड़’ पर उत्तराखंड के सामने बड़ा सवाल
  • पौड़ी गढ़वाल : जनता मिलन कार्यक्रम में दर्जनभर जनसमस्याओं की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण
  • पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं – सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
  • आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण; मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप परियोजना से जाम में आएगी कमी और शहर की यातायात व्यवस्था होगी अधिक सुगम एवं सुरक्षित
  • समाधान दिवस में उमड़ा फरियादियों का सैलाब, दर्ज हुईं 176 शिकायतें, बुजुर्गों और महिलाओं के उत्पीड़न पर कड़ा रुख, तत्काल कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखण्ड सरकार की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व योजना के तहत नैनीताल से 37 श्रद्धालु रवाना
  • पौड़ी गढ़वाल: MLA राजकुमार पोरी ने सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा दल को किया रवाना
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में शुरू हुआ रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर, किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां होंगी उपलब्ध, मरीजों का घटेगा उपचार खर्च
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.