शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

शेयर करें !
posted on : जून 10, 2026 9:15 अपराह्न
  • 7 जुलाई तक चलेगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, नागरिकों से सहयोग की अपील
  • बीएलओ को उपलब्ध करें अपनी नवीन पासपोर्ट फोटो और सही मोबाइल नंबर
देहरादून : मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान ने जनपद में गति पकड़ ली है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
जनपद के सभी 1882 मतदेय स्थलों पर एसआईआर अभियान के अंतर्गत कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र चकराता में 237, विकासनगर में 142, सहसपुर में 212, धर्मपुर में 236, रायपुर में 214, राजपुर रोड में 141, देहरादून कैंट में 152, मसूरी में 179, डोईवाला में 191 तथा ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 179 मतदेय स्थलों पर बीएलओ सक्रिय रूप से अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे दिन अपराह्न तक देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत बीएलओ द्वारा 1,33,113 गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है।
अभियान के दूसरे दिन भी व्यापक स्तर पर गणना प्रपत्रों का वितरण जारी रहा। तहसीलदार ऋषिकेश ने ऋषिकेश नगर निगम के महापौर को गणना प्रपत्र सौंपा, जबकि तहसीलदार विकासनगर ने कारबारी ग्रांट क्षेत्र में घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण कराया। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी बीएलओ लगातार पहुंच रहे हैं। बिजून जैसे सुदूर गांवों में भी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए। जिन घरों में लोग अनुपस्थित मिले, वहां बीएलओ द्वारा सूचना संबंधी स्टीकर चस्पा किए गए, ताकि मतदाता निर्धारित समय में अपना प्रपत्र भर सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने जनपदवासियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा गणना प्रपत्र समय से भरकर जमा करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम खोजने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in  का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अन्य राज्यों के मतदाता अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम निर्वाचन आयोग के पोर्टल www.voters.eci.gov.in   पर देख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जो नागरिक दिन के समय घर पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, वे ईसीआईनेट एप अथवा ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का उपयोग कर अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे अपनी नवीन रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो तैयार रखें और गणना प्रपत्र में अपना अद्यतन मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें, ताकि मतदाता सूची को पूर्णतः अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। ‘‘कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं’’ के लक्ष्य के साथ जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग का यह अभियान जनपद के प्रत्येक घर तक पहुंच रहा है।
 

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • दर्दनाक रेल हादसा : पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
  • रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत
  • तरसाली-फाटा मार्ग पर हादसा, दो की मौत
  • श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश, पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने का किया आहवाहन
  • मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
  • श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
  • स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया बंधक! मुठभेड़ में दो SOG सिपाहियों को लगी गोली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.