शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय के हाईटेक होने एवं बच्चों के आने से बढ़ने लगी रौनक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 7, 2024 2:01 अपराह्न
टिहरी : शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बौराड़ी नई टिहरी स्थित श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण कर पुस्तकालय के भूतल में किये जा रहे नवीनीकरण कार्यों का जायजा लिया। श्रीदेव सुमन राजकीय जिला पुस्तकालय में रखे 100 साल पुराने दस्तावेजों एवं किताबों को सही तरीके से संजोकर रखा जा सके तथा बच्चों को अध्ययन हेतु पर्याप्त स्थान मिल सके इसके लिए जिला योजना के अन्तर्गत पुस्तकालय के प्रथम तल को हाईटेक किया गया है। पुस्तकालय में लगभग 50 हजार पुस्तकों को सूचीबद्ध किया गया है। इसके साथ ही ssrjlibrarytehri.in साइट पर प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 165 पुस्तकें ऑनलाइन की गई हैं।
पुस्तकालय के प्रथम तल के बाद भूतल को नया स्वरूप देने के लिए कार्य किये जा रहे हैं, ताकि बच्चों को पुस्तकालय में सभी सुविधाएं मुहैया कराकर अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके है। जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान भूतल पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए मार्च, 2025 तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये। पुस्तकालय में बच्चों के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान रखने, प्रतियोगी परीक्षा सामाग्री बढ़ाने, सीसी टीवी कैमरे, हाई स्पीड नेट कनेक्टीविटी, पेयजल हेतु आरओ व्यवस्था, शूज रैक, बच्चों के मोबाइल एवं अन्य सामान रखने की व्यवस्था करने को कहा गया।
जिलाधिकारी के प्रयासों से पुस्तकालय के प्रथम तल के हाईटेक होने के बाद पुस्तकालय में छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिलाधिकारी ने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में पुस्तकालय पहुंचकर इसका लाभ लेने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने क्लॉक टावर बौराड़ी में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने, आस-पास साफ-सफाई रखने तथा शहर में अनावश्यक होर्डिग्स्, बैनर हटाने एवं साईनेज को ठीक करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि बौराड़ी योगेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद् टिहरी संजय कुमार सहित सरिता ब्यास, मोनिका आदि अन्य उपस्थित रहे।

 

1 of 5
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.