गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गौ बचाओ जन जागरण यात्रा निकालेगी श्री राम गौधाम सेवा समिति, गौ सरंक्षण के प्रति आमजन को करेंगे जागरूक

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2023 9:56 अपराह्न

 

ऋषिकेश: “श्री राम गौधाम सेवा समिति” द्वारा गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 21 मार्च से 27 मार्च 2023 तक गढ़वाल मण्डल (उत्तराखंड) क्षेत्र में जन जागरण यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें संत महात्मा भी शिरकत करेंगे। श्री राम गौधाम सेवा समिति के संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट और संरक्षक मोहन काला (सीए) के प्रयास और समस्त संत समाज के सहयोग से ‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’ के तहत लोगों को गौ माता के प्रति जागरूक किया जाएगा, जिससे गौ वंश गौमाता की रक्षा हो सके।

गौ बचाओ यात्रा में स्वामी रमेश आनंद महाराज, महंत रवि प्रपंनाचार्य जी, महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दस जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज, समेत देवभूमि उत्तराखंड के सभी संत समाज वैष्णव जन, साधु, विरक्तजन, महामंडलेश्वर, आचार्य गण बढ़चढ़ कर सम्मिलित होंगे। समिति ने बताया कि, इस जन जागरण यात्रा का परम उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड में गौ माता की रक्षा एवं संवर्धन हैं। उन्होंने बताया कि, लगातार सड़कों पर गोवंश को भटकते हुए देखा जा रहा है। कई बीमारियों से पीड़ित होने के बावजूद जिम्मेदार उनकी सुध लेने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए श्री राम गोधाम सेवा समिति का गठन किया गया। इसके तहत सैकड़ों गोवंश को अब तक प्रतिदिन हरा चारा देने के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी की गई।

साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा कि, गोवंश की सेवा और संरक्षण के लिए केवल एक संस्था के बीड़ा उठा लेने से संपूर्ण गोवंश का उद्धार होने वाला नहीं है। इसलिए संस्था ने निर्णय लिया है कि, पूरे गढ़वाल क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को गोवंश की सेवा और संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश के साधु-संतों के साथ मिलकर 21 मार्च से 27 मार्च तक गढ़वाल मंडल में गौ माता बचाओ जन जागरण यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इस दौरान महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, प्रचारक हर्षमणी उनियाल, योगी दिलीप बिष्ट, अध्यक्ष उषा भट्ट, सचिव सुमन, अध्यक्ष सुदेश आदि शामिल रहे।

‘गौ बचाओ जन जागरण यात्रा’ यात्रा का विवरण:

  • प्रथम दिवस :- 21 मार्च तपोवन ऋषिकेश से शुभारंभ, देहरादून क्षेत्र से रात्रि विश्राम लाखामंडल
  • द्वितीय दिवस:- 22 मार्च लाखामण्डल से होकर दैनिक भ्रमण तथा रात्रि विश्राम उत्तरकाशी जनपद क्षेत्र
  • तृतीय दिवस :- 23 मार्च उत्तरकाशी से लंबगाँव ,बूढाकेदार मंदिर, रात्रि विश्राम प्रथम केदार बेलेश्वर धाम(टिहरी जनपद) क्षेत्र रात्रि विश्राम कैराराम सोसाइटी
  • चतुर्थ दिवस :- 24 मार्च प्रथम केदार बेलेश्वर धाम से घनसाली, रुद्रप्रयाग रात्रि विश्राम जोशीमठ।
  • पंचम दिवस :- 25 मार्च जोशीमठ से , चमोली जनपद क्षेत्र, रुद्रप्रयाग जनपद रात्रि विश्राम कमलेश्वर महादेव मंदिर श्रीनगर
  • षष्ठम दिवस :- 26 मार्च श्रीनगर से देवप्रयाग, कोटद्वार रात्रि विश्राम हरिद्वार।
  • सप्तम दिवस :- 27 मार्च हरिद्वार से ऋषिकेश में समापन भंडारा श्री भरत मंदिर झंडा चौक ऋषिकेश।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया 254.41 लाख से ढौंर-सकन्याणा तल्ला मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • उत्तराखंड : भीषण हुई जंगल की आग, 20 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र जलकर राख, गौशालाओं और गांवों पर खतरा
  • बिहार में सियासी हलचल : नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कौन बनेगे CM, अटकलें शुरू?
  • कांग्रेस ने की राज्यसभा चुनावों के लिए 06 उम्मीदवारों की घोषणा
  • होली के बाद मौसम ने ली करवट, उत्तर भारत में गर्मी बढ़ी, पहाड़ों पर बारिश की संभावना
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगत के साथ दी लंगर सेवा, श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम हुआ तेज़, सजने लगा श्री दरबार साहिब, रौनकों में लगे चार चांद
  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.