रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज भल्लस्वागाज में लगाया निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 812 मरीजों ने उठाया लाभ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 10, 2025 11:07 पूर्वाह्न
  •  कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 812 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ
  • मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने किया शिविर का शुभारंभ

देहरादून : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 09 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज भल्लस्वागाज (हरिद्वार) में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 812 लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह वास्तव में जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक है। यह देखना हर्ष का विषय है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने की यह श्रृंखला लगातार सशक्त होती जा रही है।”

कार्यक्रम में समाजसेवक सुमित ने कहा कि “श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की जो मुहिम शुरू की गई है, वह समाज सेवा का जीवंत उदाहरण है।” “हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र में अस्पताल की टीम निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है।”

अस्पताल के कैंसर विभाग की विशेषज्ञ डाॅ. दिव्या सैंगर ने प्रतिभागियों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, इसके कारणों और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “कैंसर जैसी बीमारी से डरने की नहीं, बल्कि सजग रहने की आवश्यकता है। यदि प्रारंभिक अवस्था में इसका पता चल जाए, तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है। नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली ही कैंसर से बचाव की सबसे प्रभावी ढाल है।” शिविर में अस्पताल के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों आईवीएफ एवं स्त्री रोग विभाग से डॉ. वर्तिका चैहान, मेडिसिन से डॉ. सचिन पंवार एवं डॉ. शिवेन्द्र, बाल रोग से डॉ. मोहम्मद शाबान, ईएनटी से डॉ. हर्षित गुप्ता, नेत्र रोग से डॉ. कनिष्क जोशी, हड्डी रोग से डॉ. मोहित कुमार, सर्जरी से डॉ. प्रवीण जोश, तथा त्वचा एवं यौन रोग से डॉ. रवि शुभम ने रोगियों को निःशुल्क परामर्श एवं औषधियाँ प्रदान कीं।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की ओर से शिविर में रोगियों की ईसीजी, ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांचें निःशुल्क की गईं, साथ ही जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी वितरित की गईं। शिविर की सफलता में सौरभ, विवेक शर्मा (जनसंपर्क अधिकारी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल) तथा स्थानीय सहयोगियों ओम कुमार, मोनू, राजू, रोहन, शिवम, चेतन, मयंक सहित राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज, भल्लस्वागाज के अध्यापकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 

1 of 18
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

18.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेवा भारती के बंसल फिजियोथेरेपी सेवा केंद्र का शुभारंभ, ‘नर सेवा नारायण सेवा’ का संदेश, आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र प्रताप ने किया उद्घाटन
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • ब्रह्मसैण में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, ट्रीटमेंट के लिए 25 लाख
  • टीएचडीसी टनल हादसा : मृतक परिवारों के मुआवजे में बढ़ोतरी के ठोस कदम
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • रियाली स्वायत्त सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित, सीमा बनी अध्यक्ष
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय बेस हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.