शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विश्व किडनी दिवस पर चलाया जनजागरूकता अभियान, हॉस्पिटल में अब तक 25 रोगियों का हुआ सफल गुर्दा प्रत्यारोपण, अस्पताल की ओर से किडनी दानदाताओं को किया गया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2024 6:45 अपराह्न
  • विश्व किडनी दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने चलाया जनजागरूकता अभियान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 25 रोगियों का सफल गुर्दा प्रत्यारोपण
  • जागरूकता रैली निकालकर किडनी रोगों से बचाव का संदेश दिया
  • अस्पताल की ओर से किडनी दानदाताओं को किया गया सम्मानित
देहरादून। विश्व किडनी दिवस के अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नैफ्रोलाॅजी विभाग ने विभिन्न कार्यक्रम आयाजित किए। डॉ.क्टरों एवं मेडिकल छात्र-छात्राओं ने किडनी रोगों से बचाव पर जनजागरुकता रैली निकाली। गुर्दा रोग विशेषज्ञों ने गुर्दा बीमारियों से सम्बन्धित विषयों पर मंथन कर बीमारी से बचाव, रोकथाम एवं माॅर्डन उपचार तकनीकों पर जानकारियां सांझा की। काबिलेगौर है कि प्रत्येक वर्ष मार्च महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सभागार में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यशबीर दीवान, एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के.वर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के किडनी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार व वरिष्ठ यूरोलोजिस्ट डॉ. विवेक विज्जन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डोरछम ख्राइम ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
 मुख्य अतिथि डॉ. यशबीर दीवान ने किडनी रोग विभाग को शुभकामनाएं दीं। डॉ. आर.के. वर्मा ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किडनी रोग विभाग है। इस विभाग में वरिष्ठ एवं अनुभवी गुर्दा रोग विशेषज्ञों की टीम की देखरेख में गुर्दा प्रत्यारोपण सहित अत्याधुनिक उपचार की सेवाएं उपलब्ध हैं। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक कुमार ने विश्व गुर्दा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जानकारी दी कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनियमित जीवन शैली व दूषित जल का उपयोग गुर्दा रोग बढने के प्रमुख कारक हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक 25 गुर्दा प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक हो चुके हैं। गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक रूहेला ने गुर्दा रोगों से जुड़े खतरों एवं बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। यूरोलाॅजी विशेषज्ञों की टीम ने पथरी से सम्बन्धित बीमारियों पर पैनल परिचर्चा की। यूरोलोजिस्ट डॉ. विमल कुमार दीक्षित ने अपने सम्बोधन में जानकारी दी कि जिन क्षेत्रों में पानी में अधिक कैल्शियम की मात्रा होती है वहां पर किडनी रोगों की सम्भावना अधिक होती है जिसमें देहरादून भी शामिल है। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफलतापूर्वक गुर्दा प्रत्यारोपण करवा चुके रोगियों ने अपने अनुभव सांझा किए। मेडिकल स्टाफ ने किडनी रोगियों को बचाव एवं रोकथाम के बारे में मेडिकल टिप्स दिए। मेडिकल छात्र-छात्राओं ने नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वस्थ गुर्दे-उत्तम स्वास्थ्य का संदेश देकर जनजागरूकता की अलख जगाई। उच्च रक्तचाप एवं गुर्दा रोगों से जुड़े मेडिकल विषय पर मेडिकल विशेषज्ञों ने पैनल परिचर्चा की। डॉ. गौरव शेखर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मंच संचालन डॉ. आयूषी बसलियाल एवं डॉ. रिया रावत ने किया। 
इससे पूर्व गुरुवार सुबह श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज परिसर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। गुर्दा रोग विभागाध्यक्ष, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल डॉ. आलोक कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 200 से अधिक डॉ.क्टरों, मेडिकल छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने प्रतिभाग किया। गुर्दा स्वस्थ रखने हेतु संतुलित आहार, उच्च रक्तचाप व मधुमेह को नियंत्रित रखें, स्वस्थ्य जल व हो साफ हवा तो होगा स्वस्थ शरीर, सब रोग होंगे दफा, गुर्दों के रोगों से हो सकता है बचाव अगर समय से जाएं डॉक्टर के पास लिखे संदेश लेकर मेडिकल छात्र-छात्राओं ने गुर्दा स्वास्थ्य सबके लिए विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गुर्दा रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जाहिर व गुर्दा रोगों से बचाव के महत्वपूर्णं टिप्स सांझा किये। अस्पताल की ओर से किडनी दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पुनीत कुमार ओहरी, डॉ. प्रेरक मित्तल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. अजय पंडित, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. गौरव रतूड़ी, डॉ. ललित कुमार वार्ष्णेय, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. नरदीप नैथानी, डॉ. नारायण जीत, डॉ. किन्नरी ए व्यास रावत, डॉ. एम.ए.बेग, डॉ. सीमा आचार्य, डॉ. सुलेखा नौटियाल, डॉ. निधि जैन, डॉ. शशि मुंजाल, सुषमा कोठियाल सहित मेडिकल छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चुनाव खत्म होते ही महंगाई का झटका, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1000 रुपये तक महंगा, आज से लागू नई दरें
  • बरगी डैम में बड़ा हादसा: तूफान के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 9 की मौत, रेस्क्यू जारी
  • ₹1000 महंगा गैस सिलेंडर : शादी-ब्याह से होटल तक हर जगह बढ़ेगा खर्च
  • 1 मई से बदले कई नियम : एलपीजी महंगा, ATM और क्रेडिट कार्ड चार्ज बढ़े, UPI में नया सिस्टम लागू
  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी
  • नरसिंह जयंती पर ज्योतिर्मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजी शंकराचार्य की नगरी, ITBP बैंड ने भक्ति से सराबोर किया माहौल
  • उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, केदारनाथ से चोरी 14 लाख के 13 महंगे मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, इन पर लगी मुहर
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.