बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा-2026 का 19 अगस्त से पुनः संचालन, यात्रियों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में डीएम ने दिए दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 19, 2026 4:24 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनसुरक्षा एवं व्यापक जनहित में अस्थायी रूप से स्थगित की गई श्री मद्महेश्वर धाम यात्रा-2026 को आज दिनांक 19 अगस्त, 2026 से पुनः संचालित किया गया। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ द्वारा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ, तहसीलदार ऊखीमठ एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग से प्राप्त अभिमत एवं स्थलीय स्थिति के आधार पर यात्रा पुनः संचालित किए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया था। प्राप्त जांच आख्या एवं संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।
यात्रा के पुनः संचालन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रॉली स्थल पर भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित करने, महिला एवं वृद्ध यात्रियों की सहायता तथा किसी आकस्मिक स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
यात्रा मार्ग पर किसी दुर्घटना अथवा आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं खोज एवं बचाव दलों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व संबंधित विभागों द्वारा मार्ग, पुल-पुलिया, ट्रॉली स्थल, सुरक्षा उपकरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण कर मार्ग को यात्रियों के आवागमन हेतु सुरक्षित घोषित किया जाएगा।

ट्रॉली संचालन का समय निर्धारित

यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रॉली संचालन का समय निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार प्रातः 06ः30 बजे से 09 बजे तक, 10ः30 बजे से 1 बजे तक तथा 02ः30 बजे से 06 बजे तक ट्रॉली का संचालन किया जाएगा। निर्धारित अंतराल में विश्राम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए हॉल्ट रहेगा।
संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्रा के पुनः संचालन के दौरान मार्ग की स्थिति, यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित हों।
यात्रा पुनः प्रारम्भ होने से श्रद्धालुओं को श्री मद्महेश्वर धाम के दर्शन के लिए आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित सुरक्षा निर्देशों एवं संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा करें।
 
 

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.