मंगलवार, फ़रवरी 7, 2023
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
No Result
View All Result
liveskgnews
7th फ़रवरी 2023
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव

श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति जनसंघर्ष जल्द होगा शुरू – राष्ट्रीय संयोजक अनिल पाण्डेय

श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति जनसंघर्ष जल्द होगा शुरू – राष्ट्रीय संयोजक अनिल पाण्डेय
शेयर करें !
posted on : फरवरी 27, 2022 9:25 अपराह्न
 
बिजनौर : चांदपुर लौटे श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति जनसंघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक अनिल पाण्डेय का नगर स्थित लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में जोरदर स्वागत किया गया। इस दौरान अनिल पाण्डेय ने कहा कि सनातन धर्म के संतों द्वारा मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराने का संकल्प लेकर संघर्ष समिति का गठन किया गया है। उन्होंने जल्दी ही जन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए संतो के निर्देशन में आंदोलन किये जाने की बात भी कही।
 नगर के डाकबंगला परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति जनसंघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक अनिल पाण्डेय ने कहा कि दो दिन पूर्व वृद्वावन में सनातन धर्म के संतों की बैठक हुई जिसमें श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर बने अवैध ईदगाह को हटाने के लिए जन आन्दोलन के साथ ही मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को समिति का मार्गदर्शक व संरक्षक बनाया गया है। आचार्य महामंडलेश्वर धर्मेन्द्र गिरी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं उन्हे राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष के लिए जल्दी ही आंदोलन की रुपरेखा तैयार कर सरकार से श्रीकृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराने की मांग की जायेगी।
राष्ट्रीय संयोजक अनिल पाण्डेय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति जन संघर्ष संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति जन आन्दोलन के माध्यम से सड़कों पर तथा न्यायालय में मजबूती के साथ अपना पक्ष रखकर कानूनी लडाई लडेगी। देशभर के संत तथा महामंडलेश्वर व शंकराचार्यों को आंदोलन से जोड़कर श्रीकृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति का रास्ता को तलाशा जायेगा। संघर्ष समिति आन्दोलन का प्रथम चरण श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा की साठ किलोमीटर की परिधि में शुरु कर वहां के लोगों को जगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कानूनी लड़ाई लड़कर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने का काम किया जायेगा। स्वागत समारोह में संजीव बंसल काके, डॉ. भूपेन्द्र तोमर, डॉ. कृष्ण कुमार, अतुल भाटिया, संजय चौधरी, मंदीप सिंह, धर्मेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

हाल के पोस्ट

  • वन विभाग ने 04 व्यक्तियों को हाथी दांत तस्करी में किया गिरफ्तार, वन विभाग में वॉचर है अभियुक्त
  • एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस ने एसबीआई के बाहर किया प्रदर्शन
  • स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी के जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए अर्पित
  • नरेन्द्रनगर : गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार एवं डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 21 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • आयुष्मान योजना : मुफ्त उपचार पर खर्च हुई 12 अरब से अधिक की धनराशि
  • देहरादून : डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 112 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकांश का किया मौके पर ही निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • चमोली : जनशक्ति सोसाइटी के संचालकों की संपत्ति होगी जब्त, गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा हुआ दर्ज
  • महिला ने पेश की मानवता की मिशाल, हिरन के बच्चे को दिया नया जीवन
  • अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने पुलिस लाईन का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से की मुलाकात, चार धाम यात्रा के लिये अलग से बजट की रखी मांग, ऊधमसिंह नगर में एम्स सैटालाइट सेंटर के उद्घाटन को किया आमंत्रित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • Advertisewithus
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.