गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत, पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2025 12:16 पूर्वाह्न
देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवं श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। श्री महाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। 
श्री दरबार साहिब के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी आरोहण व मेले का साक्षी बनने के लिए पंजाब की पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंची है। श्री दरबार साहिब में पैदल संगत के पहुंचते ही श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लग गए हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों ने बुधवार शाम को ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया व श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा का गुणगान किया। 
श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से बुधवार दोपहर 3.15 बजे संगत का स्वागत प्राइमरी स्कूल कांवली में किया गया। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में दर्शनी गेट पर व श्री दरबार साहिब परिसर में संगत का भव्य स्वागत किया गया। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पैदल संगत का स्वागत किया। पैदल संगत के श्री दरबार साहिब में पहुंचते ही रौनक में चार चांद लग गए हैं। इस प्रकार बुधवार से श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।  संगतों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 18 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 19 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा। 

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

श्री झण्डा जी मेला आयोजन प्रबन्धन समिति एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मंगलवार को मेला तैयारियों को लेकर बैठक हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की तैयारियों पर चर्चा की। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मेले की तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मधुसूदन सेमवाल ने जानकारी दी कि संगतों के ठहरने व भोजन आदि की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से मेले की हर गतिविधि पर नज़र रखी जाएगी। 19 मार्च श्री झण्डा जी आरोहण मुख्य कार्यक्रम के सुगम संचालन हेतु मेला आयोजन समिति व पुलिस प्रशासन ने आवश्यक बिन्दुओं पर महत्वपूर्णं निर्णय लिए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, कहा – हर घर तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.