रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीश पंचायत महोत्सव 2024 का 05 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2024 6:22 अपराह्न
श्री बदरीनाथ धाम : स्वच्छता ही सेवा मिशन के अंतर्गत जिला पुलिस -प्रशासन, नगर पंचायत बदरीनाथ, एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति एवं स्थानीय होटल एसोसिएशन सहित सहयोगी संस्थाओं के बैनर तले  बदरीनाथ धाम के नवनिर्मित हो रहे नगर पंचायत कार्यालय के निकट एराइवल प्लाजा परिसर  में बदरीश पंचायत महोत्सव 2024 का कार्यक्रम  का शुभारंभ शनिवार 5 अक्टूबर को होगा। 
नगर पंचायत बदरीनाथ धाम के अधिशासी अधिकारी ( ईओ) सुनील पुरोहित ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि  5 अक्टूबर को शुरू होकर दो दिवसीय बदरीश पंचायत महोत्सव का समापन 6 अक्टूबर रविवार को होगा। महोत्सव का थीम वाक्य “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” है। जिसमें महत्वपूर्ण अतिथियों सहित  सभी आम तीर्थ यात्री एवं स्थानीय जनमानस को आमंत्रित किया गया है। कहा कि स्वच्छता हर स्तर पर जरूरी है पर्यावरण साफ रहने से मनुष्य शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। हमारे स्वभाव एवं संस्कार में स्वच्छता का समावेश हो बदरीनाथ धाम स्वच्छ रहे तथा यहां आनेवाले तीर्थयात्रियों को स्वच्छ आबोहवा मिले यही बदरीश पंचायत महोत्सव का उद्देश्य है।
उल्लेखनीय  है कि भगवान श्री नर नारायण की तपस्थली एवं मोक्षदायिनी नगरी श्री बदरीनाथ धाम में विगत वर्ष से  बदरीश पंचायत महोत्सव आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम के अनुसार 5 अक्टूबर  अपराह्न को  3 बजे से महोत्सव शुरू हो जायेगा भगवान बदरीनाथ केदारनाथ श्री गंगोत्री – यमुनोत्री सहित मां नंदा, श्री घंटाकर्ण महाराज के स्मरण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। पांच अक्टूबर को 4 बजे सांय शैलनट नाट्य संस्था द्वारा चक्रव्यूह मंचन होगा, अपराह्न 6 बजे लोकगायक विपुल मेहता एवं पार्टी सांस्कृतिक कार्यक्रम 8 बजे सायं लोकगायक किशन महिपाल एवं अमित खरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे ।
रविवार 6 अक्टूबर  शाम 4 बजे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित  होगी जिसमें स्थानीय स्तर पर भागीदारी होगी तथा स्वच्छता  ही सेवा पर विशेषज्ञ  अपने विचार रखेंगे। 5 बजे शाम बजे सायं बामणी गाँव सांस्कृतिक कार्यक्रम , शाम  6 बजे माणा गाँव सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा  रात 8 बजे पदमश्री प्रीतम भरतवाण जागर संध्या आयोजित होगी। इसके पश्चात शाम को ही मुख्य अतिथियों विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन हो जायेगा साथ ही स्वागत कार्यक्रम तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किये जायेंगे।
श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़  ने बताया है कि नगर पंचायत बदरीनाथ की पहल पर  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति, जिला प्रशासन चमोली, कोतवाली बदरीनाथ, होटल एशोसिएसन बदरीनाथ, व्यापार संघ बदरीनाथ, बद्रीश पण्डा पंचायत,   तीर्थ पुरोहित समाज, नवयुवक मंगल दल बामणी, महिला मंगल दल बामणी, स्की माउंटेनिंग एशोसिएसन, बामणी गांव, डिमरी धार्मिक पंचायत, श्री बदीश युवा पुरोहित संगठन, ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित पंचायत, ग्राम पंचायत माणा एवं समस्त नगरवासी एवं तीर्थयात्री श्रद्धालु  बदरीश पंचायत महोत्सव में सहयोगी की भूमिका में रहेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा में विकसित की जा रही प्लॉटिंग ध्वस्त
  • देहरादून पहुंचीं उमा भारती, सिद्धार्थ बंसल का जाना हालचाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी रहे मौजूद, स्वास्थ्य लाभ की दी शुभकामनाएं
  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.