शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भविष्य बदरी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 18, 2023 10:45 पूर्वाह्न
जोशीमठ : पंच बदरी में से एक भविष्य बदरी मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों का शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ-साथ कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। जोशीमठ से लगभग 24 किमी दूर सुभाई गांव में बीकेटीसी द्वारा भविष्य बदरी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। निरीक्षण के दौरान अजेंद्र ने जो भी कमियां देखी गई उसे तुरंत दुरस्त करने के भी निर्देश दिए।
अजेन्द्र ने भविष्य बदरी मंदिर के समीप वाहन पार्किंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए ग्रामीणों से पार्किंग निर्माण हेतु भूमि दिए जाने का भी आग्रह किया, ताकि भविष्य में दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग की समस्या से ना जूझना पड़े। उन्होंने भविष्य बदरी मंदिर के पौराणिक स्वरूप को बरकरार रखने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को स्थानीय पत्थरों पर नक्काशी कर बनाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष अजेंद्र ने भविष्य बदरी के अस्थाई मंदिर एवं स्वयंभू प्रगट हो रहे भविष्य बदरी मे पूजा- अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। स्थलीय निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली के अलावा भविष्य बदरी मंदिर के पुजारी पंडित संजय डिमरी, ग्रामीण सौरभ सिंह, महेन्द्र सिंह रावत, बलबीर सिंह, कुंवर सिंह, रघुबीर सिंह व लक्ष्मण सिंह आदि भी मौजूद रहे।

भविष्य बदरी की यह है मान्यता

भविष्य बदरी के बारे में यह मान्यता है कि आने वाले समय में भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना इसी स्थान पर होगी। एक पौराणिक आख्यान के मुताबिक जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में विराजमान भगवान नरसिंह की मूर्ति की बाएं हाथ की कलाई घिस रही है। एक समय ऐसा आएगा जब उनके बाएं हाथ की कलाई टूट जाएगी, तो नर- नारायण पर्वत जिन्हें जय- विजय भी कहा जाता है ये एक दूसरे से टकराएंगे। इससे वर्तमान बद्रीनाथ मंदिर का मार्ग बंद हो जाएगा। इसके बाद भगवान बदरीनाथ की पूजा भविष्य बदरी मंदिर में हुआ करेगी।

नरसिंह मंदिर में भी अवस्थापना विकास के लिए होगा कार्य

इससे पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र गुरुवार शाम जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अजेंद्र ने वासुदेव मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए अधिकारियों को ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वासुदेव मंदिर के प्रवेश द्वार के कारण  मंदिर की भव्यता प्रभावित हो रही है। लिहाजा, इसे तोड़ कर पौराणिक शैली नया प्रवेश द्वार निर्मितकिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से पार्किंग सुविधा की संभावना तलाशने के निर्देश भी दिए।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
  • अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.