सोमवार, फ़रवरी 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार को दिखाया आइना, ग्रामीण श्रमदान से बना रहे सड़क

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 2, 2026 1:38 पूर्वाह्न

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के डुंगर गांव के ग्रामीणों ने सरकार को आईना दिखाते हुए गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए तीन किमी सड़क निर्माण का कार्य श्रमदान से शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि डुंगर गांव मुख्य सड़क मार्ग से तीन किमी की दूरी पर स्थित है। गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए ग्रामीण लगातार सरकार और शासन प्रशासन से करते आ रहे हैं लेकिन उनकी मांग को अनसूना कर दिया गया जा रहा था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यह गांव स्व. रायबहादुर पातीराम का गांव भी है। ब्रिटिश काल में समाजसेवी पातीराम को राय बहादुर की उपाधि दी थी। इसी गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए ग्रामीण सड़क की मांग करते आ रहे थे। डुंगर की पूर्व प्रधान  सुनीता देवी ने कहा आजादी के 75 वर्षों बाद भी इस गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई। उन्होंने कहा कि गांव तक सड़क पहुंचना ग्रामीणों का लक्ष्य है और हर हाल में इसे पूरा किया जाएगा। ग्रामीणों ने आपस में धन एकत्र कर सड़क कटिंग के लिए जेसीबी भी मंगवाई है ताकि जल्द सड़क का निर्माण हो सके।

ग्राम प्रधान दीक्षा बर्त्वाल ने कहा कि यदि सड़क कटिंग के कार्य में विधायक अथवा क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग नहीं मिला तो आने वाले विधान सभा चुनाव में चुनाव का बहिष्कार भी किया जाएगा। इस दौरान सतेंद्र सिंह, रणजीत सिंह,  अनीता देवी, प्रीति देवी, मुन्नी देवी, विजया देवी, मीना देवी, भुवनेश्वरी देवी, बसंती देवी, सुनीता देवी, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।

बोले अधिकारी

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मनमोहन सिंह बिजल्वाण ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति के आधार पर विभाग की ओर से चांदनीखाल से डुंगर गांव तक सड़क निर्माण के लिए सर्वे कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। प्रस्तावित सड़क की डीपीआर विभागीय स्तर से गढ़वाल मंडल के मुख्य अभियंता को भेज दी गई है। मुख्य अभियंता स्तर से स्वीकृति के उपरांत डीपीआर को तकनीकी परीक्षण के लिए आईआईटी रुड़की भेजा जाएगा। अनुमोदन मिलने के बाद डीपीआर भारत सरकार को स्वीकृति के लिए प्रेषित की जाएगी। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के पश्चात ही सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सकेगा।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
  • राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या
  • स्वर्णिम लक्ष्य के साथ गुलमर्ग को तैयार जोशीमठ की बेटियां
  • सरकार को दिखाया आइना, ग्रामीण श्रमदान से बना रहे सड़क
  • गांव स्तर पर संगठन की मजबूती पर जुटा उक्रांद
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश, “रन फॉर कैंसर अवेयरनेस” में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
  • केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत
  • केंद्रीय बजट में तीन नए एम्स का ऐलान – डॉ. धन सिंह रावत
  • नंदा राजजात मार्गों व पड़ावों के कार्यों को मिले वित्तीय स्वीकृति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.