मंगलौर : आगामी विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराए जाने व COVID गाइड लाइनों का पालन कराए जाने हेतु DIG/SSP हरिद्वार डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में हरिद्वार पुलिस के हाथ एकाएक बड़ी सफलताएं हाथ लगी। मंगलौर क्षेत्रांतर्गत हो रही वाहनों की चैकिंग के दौरान SHO मंगलौर अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही स्विफ्ट कार नंबर UP JX 8620 जिसको मीनाक्षीपुरम मुजफ्फर नगर निवासी आशीष चला रहे थे को चेक करने पर उक्त कार से भारी मात्रा में भारतीय करेंसी 239500 रूपये बरामद किए गए। उक्त धन राशि के बारे में जब चालक को पूछा गया तो संतोषजनक जवाब ना मिलने पर धनराशि को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।



